{"_id":"6ec1b0f33da9a66a17be0e7b4f718adc","slug":"story-of-radhastmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाप के कारण राधा को धरती पर जन्म लेना पड़ा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
एक शाप के कारण राधा को धरती पर जन्म लेना पड़ा
टीम डिजिटल
Updated Fri, 13 Sep 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज राधाष्टमी है। आज के दिन ही वृषभानु जी के घर बरसाना गांव में राधा का जन्म हुआ था। लेकिन राधा का पृथ्वी पर आना एक सामान्य घटना नहीं है। गोलोक में रहने वाली राधा को एक शाप के कारण पृथ्वी पर आकर कृष्ण का वियोग सहना पड़ा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एक कथा ब्रह्मवैवर्त पुराण में आया है। एक बार राधा गोलोक से कहीं बाहर गयी थी उस समय श्री कृष्ण अपनी विरजा नाम की सखी के साथ विहार कर रहे थे। संयोगवश राधा वहां आ गई। विरजा के साथ कृष्ण को देखकर राधा क्रोधित हो गईं और कृष्ण एवं विरजा को भला बुरा कहने लगी। लज्जावश विरजा नदी बनकर बहन लगी।
विज्ञापन
इसी जगह से राधा कृष्ण के प्रेम की शुरूआत हुई थी
विज्ञापन
कृष्ण के प्रति राधा के क्रोधपूर्ण शब्दों को सुनकर कृष्ण का मित्र सुदामा आवेश में आ गया। सुदामा कृष्ण का पक्ष लेते हुए राधा से आवेशपूर्ण शब्दों में बात करने लगा। सुदामा के इस व्यवहार को देखकर राधा नाराज हो गई।
राधा ने सुदामा को दानव रूप में जन्म लेने का शाप दे दिया। क्रोध में भरे हुए सुदामा ने भी हित अहित का विचार किए बिना राधा को मनुष्य योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया। राधा के शाप से सुदामा शंखचूर नाम का दानव बना जिसका वध भगवान शिव ने किया। सुदामा के शाप के कारण राधा को मनुष्य रूप में जन्म लेकर धरती पर आना पड़ा।
कृष्ण से पहले इसलिए लिया जाता है राधा का नाम