फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story for kurm puran power of love

खूबसूरत स्त्री को देखकर बहके पति, पत्नी ने उठाए यह कदम

Thu, 27 Nov 2014 03:21 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
story for kurm puran power of love

पुराणों में ऐसी कथाएं मिलती हैं जब रुपवती स्त्री और अप्सराओं को देखकर राजे, महाराजे और देवताओं का भी मन डोल गया और वह अपने कर्तव्य को भूलकर रुपवती स्त्री का प्रेम पाने के लिए मचल उठे।

विज्ञापन


देवराज इन्द्र गौतम मुनि की पत्नी को देखकर ऐसे व्याकुल हो उठे कि झूठ का सहारा लेकर गौतम मुनि की पत्नी का मान तक भंग कर डाला। सूर्य के पुत्र अश्विनी कुमार ने एक बार महर्षि च्यवन की पत्नी सुकन्या को देखा तो उनके रुप पर मोहित हो गए।
विज्ञापन


इन्होंने सुकन्या को अपनी पत्नी बनाना चाहा लेकिन सुकन्या ने अपने पतिव्रत धर्म से अश्विनी कुमार को पराजित कर दिया। यह तो रही देवताओं की कहानी आइये देखते हैं उस मनुष्य का हाल जो रुपवती स्त्री को देखकर बहक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रुपवती स्त्री को देखकर बहका इंसान

story for kurm puran power of love

यह कहानी है राजा दुर्जय की। इनकी पत्नी रुपवती होने के साथ ही साथ पतिव्रता और ईश्वर भक्ति थी। इसके बावजूद एक बार जब यह यमुना तट पर घूम रहे थे तब इनकी नजर स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी पर गयी जो यमुना तट पर बैठकर गायन कर रही थी। राजा दुर्जय उर्वशी के रूप और गायन पर ऐसे मोहित हुए कि अपने पति धर्म को भूलकर उर्वशी को पाने के लिए व्याकुल हो उठे।

दुर्जय ने उर्वशी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा जिसे उर्वशी ने भी स्वीकार कर लिया। दोनों काफी समय तक साथ रहे। एक दिन अचानक ही दुर्जय को अपने राज्य और पत्नी की याद आई और उर्वशी से पुनः मिलने का वादा करके अपने राज्य की ओर चल पड़े।

महल में प्रवेश करते ही उन्हें सामने अपनी पत्नी दिखी जो उनका इंतजार कर रही थी। सामने पत्नी को देखते ही दुर्जय घबरा गए। राजा की हालत देखकर इनकी पत्नी ने अपने पतिव्रत धर्म की शक्ति से यह पता लगा लिया कि राजा उर्वशी के रुप पर मोहित होकर बहके गए हैं।

पत्नी से इस तरह वापस पा लिया अपना पति

story for kurm puran power of love

राजा दुर्जय को उनकी पत्नी ने कहा कि आपसे गलती तो हो गई है लेकिन आपकी खुशी में मेरी भी खुशी है। अगर आप अपने किए का प्रायश्चित कर लें तो आप इस पाप से मुक्त हो सकते हैं।

राजा ने कण्व ऋषि से प्रयश्चित का उपाय पूछा और तपस्या करने हिमालय की ओर चल पड़े लेकिन एक गंधर्व के गले में अद्भुत माला देखकर फिर से उर्वशी का ख्याल हो आया और गंधर्व से माला लेकर उर्वशी की तलाश में चल पड़े।

लेकिन जब उर्वशी ने राजा को देखा तो इस बार नाराज हो गई क्योंकि वह जान चुकी थी की राजा की पत्नी पतिव्रता है और अगर फिर से राजा को अपनाया तो इस बार शाप मिल सकता है।

उर्वशी ने राजा को अपना भयावह रूप दिखाया जिससे राजा का मोह दूर हो गया और पाप से मुक्ति के लिए तपस्या करने चले गए।

यह कहानी कूर्मपुराण से ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed