फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Somvati Amavasya 2022 know the method of shiva abhishek and pujan vidhi on somvati amavasya

Somvati Amavasya 2022: आज और कल दो दिन मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक

Mon, 31 Jan 2022 09:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 09:32 AM IST
सार

Somvati Amavasya 2022: सोमवार को लगने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व बताया गया है। मौनीअमावस्या इस बार 31 जनवरी और 1 फरवरी दो दिन मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं संतान और जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
 

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2022  know the method of shiva abhishek and pujan vidhi on somvati amavasya
Somvati Amavasya 2022: सोमवार को लगने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व बताया गया है। - फोटो : Self

विस्तार

Somvati Amavasya 2022: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक रूप से अमावस्या के दिन स्नान-दान का बड़ा ही महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर जाकर स्नान-दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिये अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी किया जाता है।  सोमवार को लगने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व बताया गया है। इस बार अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है इसलिए यह अमावस्या आज यानि  31 जनवरी और 1 फरवरी को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

Somvati Amavasya 2022  know the method of shiva abhishek and pujan vidhi on somvati amavasya
Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का अभिषेक पूरे नियम से करने से वह प्रसन्न होकर सौभाग्य का वरदान देते हैं। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवती अमावस्या का महत्व 
सोमवती अमावस्या के दिन महिलाएं संतान और जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। व्रत में महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के मूल भाग में भगवान विष्णु, अग्रभाग में ब्रह्मा और तने में भगवान शिव का वास होता है, इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का महत्व है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव को व्रत द्वारा प्रसन्न किया जाता है। महिलाएं सोमवती अमावस्या के व्रत को अपने पति की दीघार्यु की कामना से रखती हैं। यह व्रत कोई भी व्यक्ति रख सकता है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का अभिषेक पूरे नियम से करने से वह प्रसन्न होकर सौभाग्य का वरदान देते हैं। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या पर कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक-

विज्ञापन
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2022  know the method of shiva abhishek and pujan vidhi on somvati amavasya
Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या के दिन शिवालय जाकर जल में दूध मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।  - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक

  • सोमवती अमावस्या के दिन प्रातः पैरों के नीचे आक के पत्ते सिर और माथे पर रखकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए स्नान करें। 
  • शिवालय जाकर जल में दूध मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। 
  • बेलपत्र और धतूरे को शिवजी को अर्पित करें। 
  • अगर शिवालय जा पाना संभव न हो तो घर पर ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर इनका अभिषेक करें। 
  • जो लोग घर में पारद शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं वह इस शुभ संयोग का लाभ उठा सकते हैं। 
  • घर पर पारद शिवलिंग की पूजा करना भी उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2022  know the method of shiva abhishek and pujan vidhi on somvati amavasya
Somvati Amavasya 2022: पितृ तर्पण के लिए सोमवती अमावस्या का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।

सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य करना उत्तम 

  • सोमवती अमावस्या के दिन अन्न का दान करें। आप अपनी श्रद्धा अनुसार चावल दालए नमक तिल का दान कर सकते हैं। 
  • पितृ तर्पण के लिए सोमवती अमावस्या का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए दोपहर के समय पितरों की शांति के लिए पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed