{"_id":"cf59871c5dd93b239b8ce575f14a49b7","slug":"sleep-in-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन के समय भूलकर भी नहीं करें यह दो काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
दिन के समय भूलकर भी नहीं करें यह दो काम
टीम डिजिटल
Updated Sun, 29 Dec 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर ने दिन और रात बनाकर यह भी निर्धारित कर दिया है कि दिन के समय सूर्य देव होंगे तो रात के समय चंद्रमा। इसी तरह संसार के कार्यों का भी विभाजन किया है।
विज्ञापन
कुछ काम भगवान ने दिन के लिए बनाए हैं तो कुछ काम रात के लिए। जैसे रात का समय है स्वाध्याय और सोने के लिए जबकि दिन का समय है काम करने के लिए।
शास्त्रों में कहा गया है कि 'दिवास्वापं च वर्जयेत्' जो व्यक्ति प्रकृति के नियम के विरुद्घ जाकर दिन के समय सोता है उससे लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
आयुर्वेद में भी कहा गया है कि जो व्यक्ति दिन के समय सोता है उसे कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति की आयु क्षीण हो जाती है।
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि मनुष्य को काम वासना पर नियंत्रण रखकर समागम से बचना चाहिए। जो व्यक्ति दिन के समय समागम करता है उसकी उम्र कम होती है। मृत्यु के बाद यम की यातना भी सहनी पड़ती है।
विज्ञापन