फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shivaratri is being built on amazing coincidence

खास है आज का सोमवार, करलें शिव को प्रसन्न

Mon, 05 Aug 2013 09:40 AM IST
रुड़की/दीपक मिश्रा
रुड़की/दीपक मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri is being built on amazing coincidence

शिवरात्रि पर चंद्रमा की प्रधानता अद्भुत संयोग है। जिसके कारण इस बार शिवरात्रि का महत्व कई गुना बढ़ गया है। सोमवार चंद्रमा का दिन है साथ ही वह इसी दिन कर्क यानी अपनी राशि में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन


इससे चंद्रमा अधिक प्रबल रहेगा और जलाभिषेक करने पर लोगों को अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। शिवरात्रि पांच अगस्त की है। शिवरात्रि चतुर्दर्शी तिथि में होती है। चतुर्दर्शी तिथि में चंद्रमा क्षीण अवस्था में रहता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


चंद्रमा चार क्षेत्रो में प्रबल स्थिति
चंद्रमा चार क्षेत्रो में प्रबल स्थिति में है। जिसके कारण इस बार शिवरात्रि पर चंद्रमा की प्रधानता रहेगी। इससे शिवरात्री की महत्ता और ज्यादा बढ़ जाती है। ज्योतिषाचार्य पंड़ित राकेश शुक्ला ने बताया कि भगवान शिव को चंद्रमा बेहद प्रिय है। इसलिए वह उसे अपने मस्तक पर विराजमान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरात्रि सोमवार को आ रही है और सोमवार चंद्रमा का दिन होता है। शिवरात्रि में सूर्य कर्क राशि में है। जिसका स्वामी भी चंद्रमा होता है। यही नहीं सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क राशि स्वामी है।

अपनी राशि में होने से चंद्रमा और प्रबल हो जाएगा। रविवार चार अगस्त रात 11.25 से शिवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। यानी शिव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इस समय पर गजकेसरी योग रहेगा। जिसके स्वामी चंद्रमा और बृहस्पति होते हैं।


पूजा-अर्चना संपन्नता लाएगा
इस योग में पूजा-अर्चना संपन्नता लाता है। पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि ऐसे में शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मिलने वाला फल कई सौ गुना अधिक हो जाएगा। साथ ही लोगों को अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed