शनिवार के दिन शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, कम होंगी परेशानियां
शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि संबंधी दोष है तो शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से दूर किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार की शाम को घर के पास स्थिति किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में शनिदेव समेत दूसरे देवताओं का वास होता है। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते समय ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। साथ ही पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा जरूर करें इस उपाय से शनिदोष दूर होता है।
शनिवार के दिन छाया दान
कुंडली से शनिदोष को खत्म करने के लिए छाया दान को बहुत ही उपयोगी माना जाता है। छाया दान करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन किसी लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहर देखें। फिर इस तेल को किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें। आप इसे मंदिर में जाकर भी दे सकते हैं। इससे मन में नकारात्मक ऊर्जा भागती हैं और शनिदेव की कृपा मिलती है।
हनुमान जी पूजा
शनिदेव से पीड़ित व्यक्तियों को हनुमाजी का पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव हनुमान भक्तों को कभी कष्ट नहीं देते हैं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी होता है। इसे शनिदोषों से मुक्ति मिलती है।
कौवे और काले कुत्ते की सेवा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव उन व्यक्ति पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं जो पशु-पक्षियों की सेवा करते हैं। जो लोग शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल वाली रोटी खिलाते हैं या फिर कौवे को रोटी डालते हैं उनको कष्ट नहीं देते हैं। इस उपाय से शनिदोषों से मुक्ति मिलती है।
जरूरतमंदों की मदद करना
शनिदेव सेवक, गरीबों और असहायों के कारक ग्रह माने जाते हैं। शनिदेव उन लोगों से जल्दी प्रसन्न होत हैं तो हमेशा गरीबों और असहायों की किसी न किसी रूप में मदद करते हैं।
शनिवार के दिन इन चीजों का करें दान
शनिवार के दिन काला तिल, काली उड़द दाल, कंबल, छाता और जूते का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन लोहा, नमक, तेल खरीदने से बचें।
Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा शुभ योग, वृषभ समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Kalashtami July 2026: 6 या 7 जुलाई कब है कालाष्टमी? खास अवसर पर ये 5 उपाय दिलाएंगे हर समस्या का समाधान
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक
Gemstones: कौन-सा रत्न बदल सकता है आपकी किस्मत ? जानें नाम और उसका जीवन पर असर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।