Gemstones According to Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना गया है और हर ग्रह से जुड़े कुछ विशेष रत्न बताए गए हैं। मान्यता है कि ये रत्न संबंधित ग्रह की ऊर्जा को मजबूत करने का कार्य करते हैं और व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कहा जाता है कि, सही रत्न धारण करने से कुंडली में कमजोर ग्रहों को बल मिलता है, भाग्य का साथ मिलने लगता है और जीवन में आने वाली कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इतना ही नहीं, मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और सुख-समृद्धि के रास्ते भी खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों के लिए कौन सा रत्न शुभ माना जाता है।
{"_id":"6a46389903f12bae6c06bb94","slug":"gemstones-according-to-rashi-and-nakshatra-in-hindi-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gemstones:कौन-सा रत्न बदल सकता है आपकी किस्मत ? जानें नाम और उसका जीवन पर असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemstones:कौन-सा रत्न बदल सकता है आपकी किस्मत ? जानें नाम और उसका जीवन पर असर
Thu, 02 Jul 2026 03:51 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:51 PM IST
सार
Gemstones According to Rashi: अपनी राशि के अनुसार, रत्न धारण करने से कुंडली में कमजोर ग्रहों को बल मिलता है, भाग्य का साथ मिलने लगता है और जीवन में आने वाली कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
विज्ञापन
Gemstones According to Rashi
- फोटो : अमर उजाला AI
Gemstones According to Rashi
- फोटो : adobe stock
- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस राशि के लोगों के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
- वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए इस राशि वालों के लिए हीरा धारण करना चाहिए।
- मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को पन्ना धारण करना लाभकारी माना जाता है। इससे व्यापार में भी लाभ होता है।
Vivah Muhurat 2026: जुलाई से दिसंबर के बीच शादी के लिए कब हैं शुभ दिन ? यहां देखें सभी विवाह मुहूर्त
Gemstones According to Rashi
- फोटो : adobe stock
- कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से होता है। इस राशि के जातकों के लिए मोती पहनना शुभ माना जाता है।
- सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। इस राशि के लोगों के लिए माणिक्य धारण करना शुभ माना गया है।
- कन्या राशि भी बुध ग्रह के प्रभाव में रहती है। इस राशि वालों के लिए पन्ना शुभ माना जाता है।
July Horoscope 2026: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ और अधूरे काम पूरे होने के योग
Surya Gochar July 2026: कर्क राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, मकर समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
Gemstones According to Rashi
- फोटो : adobe stock
- तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए हीरा या ओपल लाभकारी माना जाता है।
- वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोगों के लिए मूंगा शुभ माना गया है।
- धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए पुखराज धारण करना लाभकारी माना जाता है। इससे भाग्य का पूर्ण सहयोग हर काम में मिलता है।
विज्ञापन
Gemstones According to Rashi
- फोटो : adobe stock
- मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। इस राशि वालों के लिए नीलम शुभ माना जाता है। परिश्रमों का मनचाहा फल मिलता है।
- कुंभ राशि पर भी शनि ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए नीलम लाभकारी माना जाता है।
- मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए पुखराज धारण करना शुभ माना जाता है।
Venus Transit 2026: 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।