फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shani shingnapur shani dham

बैंक में नहीं लगते ताले, शनि देव हैं रखवाले

Fri, 07 Jun 2013 08:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 07 Jun 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
shani shingnapur shani dham

करोड़पति से लेकर आम आदमी तक अपने रुपये पैसों को चोरों से बचाने के लिए तिजोरी और आलमारी में ताले लगाते हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ताला लगाने के बाद उसे खींचकर तसल्ली कर लेते हैं कि ताला अच्छी तरह से लग गया है या नहीं। लेकिन भारत में ही एक ऐसा बैंक है जहां कभी ताला नहीं लगता है।

बैंक का मानना है कि इनके बैंक की सुरक्षा स्वयं शनिदेव करते हैं और जिसके शनि हों रक्षक उसे फिर चोर और लुटेरों से डरने की क्या है जरूरत।

इस बैंक का नाम है यूनाइटेड कमर्शियल बैंक। यह दुनिया का पहला ऐसा बैंक हो सकता है जहां कभी ताला नहीं लगाया जाता है। यह बैंक महाराष्ट्र के शिंगणापुर में स्थित है।
विज्ञापन


शिंगणापुर को शनिधाम के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जिस प्रकार महाकालेश्वर उज्जैन के राजा हैं उसी प्रकार शनि देव शिंगणापुर के शासक हैं।

शिंगणापुर गांव में लगभग तीन हजार की आबादी है। इस गांव में रहने वाले धनवान लोग भी अपने घरों में ताला नहीं लगाते हैं। इन्हें घर से कीमती सामान चोरी होने का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस गांव में लोग पेटी, बक्सा या अटैची में बंद करके धन नहीं रखते हैं। धन को पोटली में बांधकर निश्चिंत होकर कहीं भी रख देते हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि जब भी किसी ने इस गांव में चोरी करने की कोशिश की है शनिदेव उसे स्वयं दंड देते हैं।

शिंगणापुर में काले रंग का एक विग्रह है जिसे शनिदेव माना जाता है। आठ जून को शनिदेव का जन्मदिवस है। इस दिन यहां करोड़ों भक्त पहुंचेंगे और शनिदेव के विग्रह की पूजा और दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।

यहां आलम ये है कि बाहर से आने वाले भक्त भी अपने वाहनों में ताला नहीं लगाते हैं क्योंकि शनिदेव को बंधन पसंद नहीं है।

शनिदेव के विग्रह के पास एक नीम का पेड़ है। जब भी इसकी शाखा विग्रह पर छाया करने लगती है तब किसी न किसी कारण से छाया करने वाली शाखा सूख अथवा टूटकर गिर जाती है।


यहां शनिदेव खुले आसमान में विराजते हैं इन्हें मंदिर की चारदीवारी में रहना पसंद नहीं है। जिस किसी ने इनका मंदिर बनाने अथवा इन्हें छाया हेतु छत्र चढ़ाने का प्रयास किया उसे शनि के कोप का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed