शिव जी ही नहीं गणेश को भी प्रिय हैं शमी के पत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं को पूजा के दौरान फूल और पत्तियों को चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय होता है तो वहीं भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय है। हम यह देखते हैं कि आमतौर पर शमी के पत्ते शनि देव को चढ़ाएं जाते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी कम लोगों को होगी की शमी का पत्ते शिव जी को चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं साथ ही गणेश जी को भी शमी के पत्ते पसंद आते हैं।
शमी के पत्ते गणेश जी को उतना ही प्रिय है, जितना की दूर्वा प्रिय है। मान्यता है कि शमी के वृक्ष में शिव जी का वास होता है। गणेश उत्सव के दौरान जो भी व्यक्ति शमी के पत्ते को चढ़ाता है। उससे प्रसन्न होकर भगवान गणेश उसे तेज बुद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
अगर किसी के घर में शमी का पेड़ लगा होता है तो उसके घर में कभी किसी तरह की परेशानी नहीं आती हैं। साथ ही इसे घर में लगाने से पहले सही दिशा का पता करना जरूरी होता है।