फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shami leaves auspicious on vijyadashmi

विजयादशमी के दिन घर लाएं शमी के पत्ते

Mon, 22 Oct 2012 06:02 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Oct 2012 06:02 PM IST
विज्ञापन
shami leaves auspicious on vijyadashmi
विजयदशमी के दिन मां
विज्ञापन
दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं इसलिए विजयदशमी को यात्रा तिथि भी कहते हैं। विजयादशमी के दिन किसी भी दिशा में यात्रा करने पर दोष नहीं लगता है। उत्तर भारत में यह भी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन प्रातः नीलकंठ का दर्शन शुभ होता है। इस दिन नीलकंठ देखने से पूरा साल सुखमय व्यतीत होता है।

इसी तरह उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों एवं महाराष्ट्र में ऐसी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष के पत्तों को घर में लाकर रखने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। विजयादशमी के दिन 'शमी वृक्ष' के पत्तों को घर लाने की परंपरा की शुरूआत अयोध्या के राजा रघु के समय में हुई।

इस संदर्भ में पौराणिक कथा है कि महर्षि वर्तन्तु का शिष्य था कौत्स। कौत्स की शिक्षा पूरी होने के बाद वर्तुन्तु ने शिष्य से गुरू दक्षिणा के रूप में 14 करोड़ स्वर्ण मुद्रा की मांग की। कौत्स गुरू दक्षिणा के लिए स्वर्ण मुद्रा मांगने महाराज रघु के पास गया। यज्ञ में दान के कारण रघु का खजाना खाली हो चुका था।

कौत्स ने जब महाराज रघु से एक हजार स्वर्ण मुद्रा की मांग की तब रघु ने कौत्स से तीन दिन का समय मांगा। रघु ने धन जुटाने के लिए देवराज इन्द्र पर आक्रमण करने का विचार किया। देवराज इन्द्र इससे घबरा गये और कोषाध्याक्ष कुबेर से रघु के राज्य में स्वर्ण मुद्राओं की वर्षा करने का आदेश दिया।

इन्द्र के आदेश पर कुबेर ने रघु के राज्य में शमी वृक्ष के माध्यम से स्वर्ण मुद्राओं की वर्षा की। जिस दिन शमी वृक्ष से सोने की वर्षा हुई उस तिथि को ही विजयादशी उत्सव मनाया जाता है। रघु ने शमी वृक्ष से प्राप्त सोने का इकट्ठा करवाकर कौत्स को दे दिया। इस घटना के बाद से विजयादशी के दिन लोग इस विश्वास के साथ शमी के पत्तों को घर लाने लगे कि इससे घर में स्वर्ण एवं धन की वृद्धि होगी।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शमी के वृक्ष का संबंध शनि से। शमी की पूजा से शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव होता है। शमी के पत्तों को विजयादशमी के दिन लाकर घर में रखने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है शनी प्रसन्न रहें और अन्न, धन कमी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed