फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Seeing it in a dream is a sign of getting money

मान्यता: जब दिखाई दें ऐसे सपने समझ जाएं होने वाली है धन की प्राप्ति

Thu, 04 Jun 2020 06:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 04 Jun 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Seeing it in a dream is a sign of getting money
dream

स्वप्न हम सब देखते हैं, कुछ खुली आंखों से तो कुछ गहरी नींद में सोते हुए देखते हैं खुली आखों से तो हम अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपनें देखते हैं। लेकिन हम यहां पर बात करेंगे नींद में देखे गए सपनों की, क्या आप जानते हैं हमें आने वाले सपने हमारे जीवन से जुड़े संकेत भी देते हैं। कुछ स्वपन ऐसे होते है जो हमें दिखाई दें तो समझ जाना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

 

- अगर आप सपने में सांप के बिल को देखते हैं तो आपको आक्समिक धन लाभ होने का संकेत है।
 

- ऐसे ही अगर आप सपने में नाग देखते है तो इसका मतलब यह है कि आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं और सुख समृद्धि आने वाली है।

विज्ञापन

 

- अगर सपने में कोई कन्या या नृत्य करती हुई स्त्री दिखाई दे तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है।
 

- स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
 

- अगर आप सपने में भगवान के दर्शन करने जा रहें तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। साथ ही सफलता भी आपके कदम चूमेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- जलते हुए दिए को देखना भी शुभ होता है इससे आपको प्रचुर धन प्राप्ति को संकेत हैं।
 

- गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

 

- मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
  

- अगर आप सपने में खुद को अंगूठी या कान में बाली पहने हुए देखते है तो भी आपको धन प्राप्ति के संकेत हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला.काम इनकी पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed