फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   rudraksha for student

यह रुद्राक्ष है छात्रों के लिए फायदेमंद

Wed, 07 Aug 2013 11:43 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
rudraksha for student

मुख और आकार के अनुसार प्रकृति में कई प्रकार के रुद्राक्ष पाए जाते हैं। सभी रुद्राक्ष की अपनी खूबी होती है इसलिए जरुरी नहीं कि आप जिस उद्देश्य से रुद्राक्ष धारण कर रहे हैं वह रुद्राक्ष उसे पूरा करने में सफल हो। जैसे अगर कोई छात्र गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करता है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह वैवाहिक जीवन और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने में कारगर होता है।

विज्ञापन


छात्रों के लिए सबसे उत्तम चारमुखी रुद्राक्ष को माना गया है। इसका कारण यह है कि चारमुखी रुद्राक्ष बौद्घिक योग्यता एवं स्मरण शक्ति को बढ़ाने में कारगर होता है। शास्त्रों में चारमुखी रुद्राक्ष को ब्रह्मा एवं देवी सरस्वती का प्रतिनिधि माना गया है।
विज्ञापन


देवी सरस्वती और ब्रह्मा दोनों ही ज्ञान के देवता माने जाते हैं। इस रुद्राक्ष का प्रतिनिधि ग्रह बुध है जिसे ज्योतिषशास्त्र में बुद्घि का कारक कहा गया है। माना जाता है कि इस रुद्राक्ष को धारण करने से ध्यान केन्द्रित होता है और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूद्राक्ष जो आपकी मनोकामना पूरी कर सकता है


पढ़ा गया विषय लंबे समय तक याद रहता है जो किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक तत्व है। इसलिए इसे परीक्षा में कामयाबी दिलाने वाला रुद्राक्ष भी कहा जाता है।


जो लोग नकारात्मक विचारों से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं उनके लिए भी यह रुद्राक्ष लाभप्रद होता है। इससे धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और मानसिक शांति एवं आरोग्य सुख मिलता है। व्यवसाय का कारक ग्रह बुध को माना जाता है इसलिए व्यवसायियों के लिए भी चामुखी रुद्राक्ष फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed