फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   rishi panchmi vrat for women period

उन चार दिनों के लिए महिलाओं को यह व्रत करना जरूरी क्यों?

Tue, 19 Aug 2014 03:33 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
rishi panchmi vrat for women period

शास्त्रों में कहा गया है कि मासिक धर्म के चार दिनों में स्त्री अपवित्र रहती है। इस अवधि में महिलाओं को किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना एवं गृहस्थी के कार्यों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन


मनुस्मृति और भविष्यपुराण में यह भी कहा गया है कि इन चार दिनों में पति-पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए साथ शयन नहीं करना चाहिए। अन्यथा परलोक और अगले जन्म में बहुत ही कष्ट का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

फिर क्या हुआ जब उस कन्या का विवाह हुआ

rishi panchmi vrat for women period

भविष्य पुराण में इस संदर्भ में एक कथा का उल्लेख किया गया है। विदर्भ देश में उत्तंक नाम के एक ब्राह्मण रहा करते थे। ब्राह्मण के एक पुत्र तथा एक पुत्री दो संतान थी। विवाह योग्य होने पर ब्राह्मण ने अपनी कन्या का विवाह एक सुयोग्य वर के साथ कर दिया।

लेकिन दैवयोग से इसके पति की मृत्यु कुछ दिनों के बाद ही हो गई। ब्राह्मण अपनी कन्या को लेकर परिवार सहित गंगा तट पर चले आए। यहीं कुटिया बनकर इन्होंने अपना जीवन बितान शुरू किया।

जब सो रही थी कन्या हुई ऐसी घटना

rishi panchmi vrat for women period

एक दिन की बात है ब्राह्मण की कन्या सो रही थी। कन्या की मां ने देखा कि उसकी पुत्री का शरीर कीड़ों से भर गया। वह अपने पति के पास गई और बोली की देखिए हमारी पुत्री का शरीर कीड़ों से भर गया है। आखिर कौन सा पाप किया है इसने जिससे अल्पायु में विधवा हो गई और फिर शरीर में कीड़े पड़ गए।

उत्तंक ने ध्यान लगाकर देखा तो पाया कि उनकी कन्या पूर्व जन्म में भी ब्राह्मण की पुत्री थी। इसने रजस्वला होते भी बर्तन छू दिए थे। इस जन्म में भी इसने लोगों की देखा-देखी ऋषि पंचमी का व्रत नहीं किया। इसलिए इसके शरीर में कीड़े पड़े हैं।

विज्ञापन

व्रत का प्रभाव और कब है यह व्रत

rishi panchmi vrat for women period

उत्तंक ने कहा कि अगर हमारी पुत्री अब भी ऋषि पंचमी का व्रत करें तो इसके दुख दूर हो जाएंगे और अगले जन्म में अटल सौभाग्य प्राप्त करेगी।

पिता की आज्ञा से ब्राह्मण की पुत्री ने विधिपूर्वक ऋषि पंचमी का व्रत एवं पूजन किया। व्रत के प्रभाव से वह अगले जन्म में अटल सौभाग्य एवं अक्षय सुखों को प्राप्त करने में सफल हुई। इह वर्ष यह व्रत 30 अगस्त रविवार के दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed