{"_id":"49ade0823315089b4c45790b21b7761c","slug":"remedy-for-bad-dream","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब आने लगे बुरे सपने तो करें यह आसान उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जब आने लगे बुरे सपने तो करें यह आसान उपाय
टीम डिजिटल
Updated Thu, 17 Oct 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनों की अपनी अनोखी दुनिया है। कुछ सपने इतने खूबसूरत होते हैं कि जिन्हें हम बार-बार देखना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार आपको सुहाने और सुखद सपने आएं। कुछ सपने इतने भयानक होते हैं कि इन्हें देखकर नींद उड़ जाती है। मन बेचैन हो उठता है और माथे से पसीना आने लगता है। अनहोनी की आशंका से घबरा जाते हैं।
विज्ञापन
लेकिन जिस तरह सुहाने सपने हमेशा सच नहीं होते उसी तरह डरवाने सपने भी जरूरी नहीं कि सच हो जाएं। शास्त्रों के अनुसार दिन में और देर रात आने वाले सपने बहुत मायने नहीं रखते हैं। इनके बारे में अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह होने से कुछ घंटे पहले अगर कोई सपना आए तो इसके सच होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
आमतौर पर व्यक्ति की आदत होती है कि वह अपने देखे गए सपनों को दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों को बताते हैं। खासतौर पर जब कोई बुरा सपना आता है तो दूसरों के सामने जिक्र जरूर करते हैं। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे सपना सच होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सपने में अशुभ घटनाएं नजर आने पर सबसे पहला काम यह करें कि भगवान का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे के पास जाएं। जो भी सपना आपने देखा है वह तुलसी से कहें और अशुभ घटना के प्रभाव से बचने की प्रार्थना करें। इसके बाद वापस बिछावन पर आकर भगवान का ध्यान करते हुए सो जाना चाहिए। इस बीच किसी से कोई बात नहीं करें।
सुबह उठने के बाद अपने इष्ट देवता की पूजा करें और गाय या कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जरूरतमंदों को दान देना भी फायदेमंद होता है। बुरे सपने के प्रभाव को दूर करने में शिव पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप भी लाभप्रद होता है।