फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   religious stories of shirdi sai baba

शिरडी साईं बाबा के दर्शन मात्र से होते हैं दुख दूर, चमत्कार की ये कहानियां सुन हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 07 Dec 2019 07:28 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 07 Dec 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
religious stories of shirdi sai baba
shirdi sai baba

शिरडी साईं बाबा के दरबार में हजारों सवाली अपनी मुरादें लेकर जाते हैं। मान्यता है कि भक्तों को उनके दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साईं बाबा ने अपने जीवन काल में सदा लोगों की भलाई के लिए काम किया। भले ही उन्होंने फकीरी का जीवन जिया हो, लेकिन उन्होंने अपने आशीर्वाद से लोगों के जीवन का कल्याण किया। उनके चमत्कार की कई कहानियां सुनने को मिलेंगी उनमें कुछ कहानियों का जिक्र यहां किया जा रहा है।

विज्ञापन

जब तेल की जगह पानी से जल उठे दीये
साईं बाबा रोजाना फकीरी की हालत में लोगों से भीख मांगा करते थे। ईश्वर के समक्ष दीया जलाने के लिए वे लोगों से तेल मांगते थे। एक दिन उन्हें किसी से तेल मिल न सका। तो उन्होंने दीयों में पानी भरा और जैसी ही उसमें आग लगाई तो दीये जल उठे। जब ये बात लोगों को पता चली तो वे बाबा के इस चमत्कार को देखकर हैरान हो गए। जिन लोगों ने उन्हें तेल देने से मना किया था वे बाबा के चरणों में नतमस्तक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बाबा के आग्रह से बारिश थमी
एकबार साईं बाबा का भक्त बहुत दूर से सहपत्नी उनके दर्शन के लिए आया था। लेकिन दर्शन करने के बाद जब उसे घर जाना था तो बहुत तेज बारिश होने लगी। ऐसे में भक्त और उसकी पत्नी परेशान हो गईं। उन्हें घर पहुंचना आवश्यक था। ये देखकर साईं बाबा ने ईश्वर को याद किया और उनसे बारिश को रोक देने का आग्रह किया। कहा जाता है कि उनके आग्रह से बारिश एक झटके में थम गई।

विज्ञापन

बाबा ने जब बचायी एक बच्ची की जान
एक बार की बात है एक गांव में बच्ची कुएं के पास खेल रही थी, खेलते-खेलते बच्ची कुएं में गिर गई। जब वह कुएं में गिर गई तो लोगों को लगा कि बच्ची कुएं में डूब जाएगी। लोग दौड़कर आए लेकिन जब उन्होंने देखा की बच्ची कुएं में गिरी नहीं वह किसी के सहारे से लटकी हुई है। वो सहारा कोई नहीं, बल्कि स्वयं साईं बाबा थे। लोग बाबा का यह चमत्कार देखकर उनके प्रति नतमस्तक हो गए।

ऐसे ही शिरडी साईं बाबा की सैकड़ों चमत्कारिक कहानियां हैं। साईं बाबा की पूजा गुरुवार के दिन होती है। इस दिन साईं मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगता है। साईं बाबा के दैवीय चमत्कार के कारण ही उनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed