फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ramayana when narad muni give curse to lord vishnu

जानें किसके श्राप के कारण भगवान श्रीराम को सहना पड़ा माता सीता का वियोग

Thu, 16 Apr 2020 12:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 16 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ramayana when narad muni give curse to lord vishnu
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य

रामायण में भगवान श्रीराम की केवल कथा ही नहीं है, बल्कि उसमें एक आदर्श जीवन का सार है, एक मर्यादित जीवन जीने की सीख है। उसमें अधिकार की बजाय कर्तव्यों पर जोर दिया गया है। रामायण में हम जानते हैं कि भगवान श्रीराम को माता सीता का वियोग सहना पड़ा था। लेकिन यह वियोग उन्हें एक श्राप के कारण सहना पड़ा था। वह श्राप किसी और ने नहीं, बल्कि देव ऋषि नारद मुनि ने दिया था। इससे संबंधित एक रोचक कथा है। जो इस प्रकार है...

विज्ञापन


एकबार नारद मुनि को अपने ब्रह्मचर्य पर अहंकार हो गया। इस अहंकार को उन्होंने भगवान शिव के समक्ष प्रकट किया। उन्होंने महादेव के समक्ष यह कहा कि मेरा ब्रह्मचर्य इतना अटूट है कि इसे स्वयं कामदेव भी नहीं तोड़ पाए। इस पर भगवान शिव ने उनकी प्रशंसा की, परंतु उन्हें इस बात को लेकर भी चेताया कि इस बात को आप अभिमान में आकर भगवान विष्णु जी के सामने न कहें। 
विज्ञापन


परंतु देवर्षि नारद नहीं माने, और वे भगवान विष्णु जी के सामने अपनी इस बात गुणगान करने लगे। जगत के पालनहार भगवान विष्णु उनके अहंकार को समझ गए। उन्होंने उनके इस अहंकार को तोड़ने की रचना एक माया के रूप में रच डाली। दरअसल, विष्णु जी से भेंट करने के पश्चात जब वह वापस जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में एक सुंदर महल दिखा। उस महल में विश्वमोहिनी नाम की राजकुमारी के स्वयंवर की तैयारी चल रही थीं। जब नारद मुनि ने राजकुमारी के रूप को देखा तो वह उस पर मोहित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इस स्वयंवर में हिस्सा लेने के लिए एक अच्छा और सुंदर रूप चाहते थे। इसके लिए वे भगवान विष्णु जी के पास चले गए और उन्होंने विष्णु जी से आग्रह करते हुए कहा कि हे प्रभु! मुझे हरि का रूप दे दीजिए। इस पर भगवान विष्णु जी ने कहा कि हे नारद! मैं आपको हरि का रूप तो दे दूं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि तुम उस रूप को लेकर पछताओ। दरअसल नारद जी नहीं जानते थे कि हरि का एक रूप वानर का भी है। 

अब उन्होंने वही रूप नारद को दे दिया। लेकिन इस बात से अनभिज्ञ नारद राजकुमारी विश्वमोहिनी के स्वयंवर में हिस्सा लेने पहुंच गए। जब राकुमारी वरमाला लेकर सभा में उपस्थित हुई तो नारद के बंदर वाले मुख को देखकर बेहद हंसने लगी। उनके रूप का सभा में उपहास उड़ रहा था। नारद मुनि ने सोचा कि ऐसा क्या हुआ जो लोग मुझे देखकर हंस रहे हैं और राजकुमारी मुझे वरमाला नहीं पहना रही है। तभी उस सभा में स्वयं विष्णु जी पधारे और राजकुमारी ने उन्हें अपना वर चुन लिया।


यह देखकर नारद मुनि को आश्चर्य हुआ। उन्होंने पहले तो अपना चेहरा पानी में देखा। अपना बंदरवाला चेहरा देखकर वे बेहद क्रोधित हो गए। ऐसे में उन्होंने क्रोध में आकर विष्णु जी को ये श्राप दे दिया कि जिस तरह से मैं स्त्री के लिए तड़पा हूं। वैसे ही आप धरती पर अपनी स्त्री के वियोग में तड़पेंगे और उस समय वानर ही आपकी मदद करेंगे। जब भगवान विष्णु की माया का प्रभाव खत्म हुआ तो देवर्षि को अपनी गलती का अहसास हो गया। उन्होंने तुरंत ही भगवान विष्णु जी से क्षमा मांगी। जब भगवान विष्णु ने धरती पर प्रभु श्रीराम के रूप में जन्म लिया तो उन्हें इसी श्राप के कारण माता का वियोग सहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed