फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rama Ekadashi 2022: इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Fri, 14 Oct 2022 03:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 14 Oct 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Vrat Katha And Parana Time In Hindi
इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

Rama Ekadashi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है। रमा एकादशी को सबसे शुभ और महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है। इसे कार्तिक कृष्ण एकादशी या रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये एकादशी दिवाली के चार दिन पहले आती है। रमा एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या सहित अनेक प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति रमा एकादशी व्रत की कथा को पढ़ता या सुनता है, उसके भी पाप मिट जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं रमा एकादशी की तिथि पूजा विधि और महत्व के बारे में...

Diwali Puja 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, भूल से भी न करें ये गलतियां

Rama Ekadashi 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Vrat Katha And Parana Time In Hindi
इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock

रमा एकादशी 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत इस साल 20 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट से हो रही है। वहीं ये तिथि अगले दिन 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत 21 अक्टूबर को रखा जाएगा।

Rama Ekadashi 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Vrat Katha And Parana Time In Hindi
इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock

रमा एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी के दिन प्रात: काल से ही शुक्ल योग है, जो शाम 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा रमा एकादशी व्रत की पूजा करने का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Vrat Katha And Parana Time In Hindi
इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock

व्रत और पूजा विधि
रमा एकादशी के दिन प्रातः स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। प्रतिमा के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करें।

विज्ञापन
Rama Ekadashi 2022 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri Vrat Katha And Parana Time In Hindi
इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock

सबसे पहले भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। फिर वामन देव को पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें और भगवान विष्णु की कथा सुनें। साथ ही द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर और दान देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed