{"_id":"cbe4c2207910326fe5c860b9e938fd11","slug":"rajjat-nanda-devi-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मां के लिए श्रृंगार सामग्री लेकर जाता है यह अद्भुत भेड़","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
देवी मां के लिए श्रृंगार सामग्री लेकर जाता है यह अद्भुत भेड़
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों उत्तराखंड में राजजात नंदा देवी की यात्रा की तैयारी चल रही है। इस यात्रा की एक अनोखी बात यह है कि इसमें एक चार सिंगों वाला भेड़ होता है। इस भेड़ के पीठ पर गांव वाले झोली टांग देते हैं जिसमें माता नंदा देवी के लिए आभूषण एवं श्रृंगार सामग्री भरी होती है।
विज्ञापन
इस भेड़ को यात्रा के दौरान स्वतंत्र रूप से छोड़ दिया जाता है। लोग इसके पीछे चलते हुए नंदा देवी राजजात की यात्रा पूरी करते हैं। मान्यता है कि नंदा देवी पहुंचने के बाद यह भेड़ कहीं गायब हो जाता है। लोग ऐसा मानते हैं कि भेड़ नंदा देवी के पास पहुंच गया है और भक्तों द्वारा भेंट की गई श्रृंगार सामग्री माता तक पहुंच गयी है।
विज्ञापन
चमत्कारी भेड़ का जन्म
भेंड के आमतौर पर दो सींग होते हैं लेकिन प्रत्येक बारह साल के बाद उत्तराखंड में एक भेंड का जन्म होता है जिसके चार सींग होते हैं। इस भेड़ के जन्म के बाद एक अद्भुत घटना होने लगती है। जिस गोशाला में भेड़ का जन्म होता है वहां एक शेर आने लगता है। जब भेड़ का मालिक कह देता है कि यह भेड़ नंदा देवी के लिए है तब से शेर का आना बंद हो जाता है।
विज्ञापन