फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Phulera Dooj 2026 Upay Puja Vidhi Phuleria Dooj Significance Importance News in Hindi

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज पर करें ये 6 अचूक उपाय, वैवाहिक और दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

Thu, 19 Feb 2026 12:00 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Feb 2026 12:00 PM IST
सार

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस पर्व में किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। विवाह में आने वाली बाधाएं और दांपत्य जीवन में कलह को दूर करने के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है।

विज्ञापन
Phulera Dooj 2026 Upay Puja Vidhi Phuleria Dooj Significance Importance News in Hindi
phulera dooj 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Phulera Dooj 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाने वाली फुलेरा दूज प्रेम, सौंदर्य और भक्ति का अद्भुत पर्व है। ब्रज क्षेत्र, विशेषकर वृंदावन में इस दिन विशेष उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन राधा और श्री कृष्ण पुष्पों की होली खेलते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन बिना किसी मुहूर्त के भी मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। विवाह में देरी, दांपत्य जीवन में कलह या प्रेम में कमी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले 6 प्रभावशाली उपाय।

विज्ञापन


1. राधा-कृष्ण का पीले पुष्पों से श्रृंगार
फुलेरा दूज पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा या चित्र को पीले फूलों से सजाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पीला रंग सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
विज्ञापन


2. देवी राधा को लाल चुनरी और श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र अर्पित करें
इस दिन राधारानी को लाल चुनरी अर्पित करें और श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं या अर्पित करें। लाल रंग प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जबकि पीला रंग विश्वास और आस्था का। यह उपाय दांपत्य जीवन में भावनात्मक निकटता और आपसी समझ को सुदृढ़ करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज आज, जानें पूजा सामग्री और मंत्र की पूरी जानकारी

3. मोर को फल और दाना खिलाएं
मोर भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। फुलेरा दूज के दिन मोर को फल या दाना खिलाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में प्रेम और सौहार्द की वृद्धि होती है। वैवाहिक जीवन में चल रही तकरार कम होती है और संबंधों में मधुरता आती है।

4. गाय माता को हरी घास खिलाएं
सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इस दिन गाय माता को हरी घास, गुड़ या चारा खिलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन स्थिर और आनंदमय बनता है।

Phulera Dooj Vrat Katha 2026: सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें व्रत कथा का पाठ, बनी रहेगी राधा-कृष्ण की असीम कृपा

5. राधा-कृष्ण मंत्र का जाप करें
फुलेरा दूज पर “राधे-राधे” या “ॐ राधायै नमः” तथा “ॐ कृष्णाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। मंत्र जाप से मन की नकारात्मकता दूर होती है और संबंधों में प्रेम व विश्वास बढ़ता है। अविवाहित युवाओं के लिए यह उपाय शीघ्र विवाह के योग को प्रबल करता है।

6. दंपति मिलकर करें
आरती और पुष्प अर्पण यदि संभव हो तो पति-पत्नी या विवाह योग्य युवक-युवती मिलकर राधा-कृष्ण को पुष्प अर्पित करें और आरती करें। साथ बैठकर सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें। यह उपाय संबंधों में सामंजस्य, सम्मान और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed