फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratra 2015 eighth day mahagauri pujan

आज का दिन कुंवारी कन्याओं के लिए खास, करें महागौरी देवी की पूजा

Tue, 20 Oct 2015 01:20 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
navratra 2015 eighth day mahagauri pujan

आज नवरात्र का आठवां दिन है। इस दिन की देवी महागौरी है। यह देवी नवदुर्गा का आठवां रूप मानी जाती हैं। भगवान शिव की पत्नी होने के कारण यह देवी इन्हें शिवा और शाम्भवी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


दुर्गा सप्तशती के अनुसार शुम्भ निशुम्भ नामक असुर से पराजित होकर देवता गंगा तट पर माता आदि शक्ति की प्रार्थना करते हैं। उस समय माता पार्वती गंगा में स्नान कर रही होती हैं। देवताओं की पार्थना पर माता पार्वती शुम्भ निशुम्भ के कोप से देवताओं को मुक्ति दिलाने का भरोसा देती है।
विज्ञापन


उसी समय देवी पार्वती के शरीर से देवी कौशिकी प्रकट होती हैं। देवी कौशकी शुम्भ निशुम्भ सहित उनके सेनापतियों का वध करती हैं और देवताओं को पुनः स्वर्ग पर अधिकार प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी भाग्वत के अनुसार देवी की चार भुजाएं हैं और उनकी दायीं भुजा अभय मुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में त्रिशूल शोभता है। बायीं भुजा में डमरू डम डम बज रही है और नीचे वाली भुजा से देवी गौरी भक्तों की प्रार्थना सुनकर वरदान देती हैं।

कुंवारी कन्याओं के ल‌िए खास है गौरी की पूजा

navratra 2015 eighth day mahagauri pujan

शास्‍त्रों के अनुसार जो स्त्री इस देवी की पूजा भक्ति भाव सहित करती हैं उनके सुहाग की रक्षा देवी स्वयं करती हैं। कुंवारी लड़की मां की पूजा करती हैं तो उसे योग्य पति प्राप्त होता है।

पुरूष जो देवी गौरी की पूजा करते हैं उनका जीवन सुखमय रहता है देवी उनके पापों को जला देती हैं और शुद्ध अंत:करण देती हैं। मां अपने भक्तों को अक्षय आनंद और तेज प्रदान करती हैं।

माता महागौरी ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्॥

पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर किंकिणी रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥

प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वाधरां कातं कपोलां त्रैलोक्य मोहनम्।
कमनीया लावण्यां मृणांल चंदनगंधलिप्ताम्॥

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed