{"_id":"f6fd9963865aca4e6451bd1e06fde7a5","slug":"nand-quila-mahavan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशोदा के गर्भ से इस स्थान पर जन्मी थी देवी योगमाया","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
यशोदा के गर्भ से इस स्थान पर जन्मी थी देवी योगमाया
टीम डिजिटल
Updated Sat, 16 Nov 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय में वर्णन किया गया है कि देवी योगमाया ने ही इस संसार को मोह माया में डाल रखा है। देवी योग माया भगवान विष्णु के साथ-साथ रहती हैं और हमेशा इनकी सहयता करती हैं।
विज्ञापन
जब भगवान श्री कृष्ण ने कंश के कारागृह में जन्म लिया तब देवी योगमाया ने भी देवी यशोदा के गर्भ से जन्म लिया। श्री कृष्ण के पिता वासुदेव जब नंद बाबा के पास नवजात श्री कृष्ण को लेकर पहुंचे तब नंद बाबा ने योगमाया को वासुदेव को सौंप दिया।
विज्ञापन
कंश ने योगमाया को देवकी की आठवीं संतान समझकर जब भूमि पर पटकना चाहा तब देवी कंश के हाथ से छूटकर आकाश में चली गई और अष्टभुजा रूप धारण करके कंश को चेतावनी देते हुए बोली की 'तेरे काल का जन्म हो चुका है, शीघ्र ही वह तुम्हारा वध करेगा।'
विज्ञापन
जिस स्थान पर देवी योगमाया ने यशोदा के गर्भ से जन्म लिया था वह स्थान आज भी वज्रभूमि के महावन में मौजूद है। महावन की पहाड़ी पर एक किला बना हुआ है जिसे नंद किला कहा जाता है। इस किला में एक छोटी कोठरी बनी हुई है। माना जाता है कि इसी कोठरी में यशोदा ने देवी योग माया को जन्म दिया था।