फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   nag panchmi pooja

नागपंचमी आज: नाग भय से मुक्ति के लिए करें यह उपाय

Sun, 11 Aug 2013 07:50 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
nag panchmi pooja

शास्त्रों में नागों को भी देव रूप माना गया है। जिसकी प्रकार देवताओं की पूजा होती है उसी प्रकार इनकी पूजा करने का नियम है। सभी देवताओं की तरह इनकी पूजा के लिए भी एक विशेष निर्धारित है।

विज्ञापन


भविष्य पुराण के अनुसार जो व्यक्ति पूरे वर्ष चतुर्थी तिथि को व्रत रखकर पंचमी तिथि के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाता है उस पर अनंत, कर्कोटक, कुलिक, महापद्म जैसे दिव्य नाग प्रसन्न रहते हैं। ऐसे व्यक्ति के घर में किसी को भी सांप काटने का भय नहीं रहता है। सांप को धन का कारक भी माना गया है। जो लोग सर्प की पूजा करते हैं उनके घर में धन लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन


नाग पंचमी के दिन क्या करें
पुराण में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति पूरे वर्ष नाग की पूजा नहीं कर पता है तो उसे श्रावण कृष्ण एवं शुक्लपंचमी जिसे नाग पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन नागों की पूजा करनी चाहिए। सांपों की प्रसन्नता के लिए गाय के गोबर से दरवाजे पर सांप की आकृति बनाएं। इसके बाद दूध, दही, दूर्वा, पुष्प, अक्षत, कुश एवं गुग्गुल से नागों की पूजा करें। नाग पूजन के बाद पांच ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन खाने में नमक का प्रयोग नहीं करें। 'ओम कुरु कुल्ले फट् स्वाहा' मंत्र का 108 बार जप करें। संभव हो तो इस मंत्र का प्रतिदिन जप करना चाहिए। जिस घर में इस मंत्र का जप किया जाता है उस घर में सांप प्रवेश नहीं करता है।


सांपों की ये बातें जानकर हैरान रह जाएंगे


श्रावण कृष्ण एवं शुक्ल पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नागराज वासुकी प्रसन्न होकर अभय प्रदान करते हैं। घर में किसी की सांप काटने से मृत्यु नहीं होती है। अगर सांप काटने से किसी की मृत्यु हो गयी है तो उसे भी मुक्ति मिलती है।
दूध की कटोरी से नागिन हुई प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed