फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mithun sankranti 2020 importance of surya puja in hindu religion

मिथुन संक्रांति: निरोगी और सुख संपन्नता के लिए ऐसे करें भगवान सूर्य की पूजा और जानें महत्व

Mon, 15 Jun 2020 03:45 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jun 2020 03:45 PM IST
सार

  • एक सौर मास में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं।
  •  सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन में प्रवेश कर गए हैं।

विज्ञापन
mithun sankranti 2020 importance of surya puja in hindu religion
मिथुन संक्रांति 2020: सूर्य जिस राशि में प्रवेश करता है उसी राशि के नाम पर हर महीने की संक्रांति आती है।

विस्तार

आज मिथुन संक्रांति है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जब भी सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि मे जाता है तो इस परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि को बदलता है ऐसे में एक सौर मास में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं। सूर्य जिस राशि में प्रवेश करता है उसी राशि के नाम पर हर महीने की संक्रांति आती है। हिंदू धर्म में संक्रांति के त्योहार पर दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य 14 जून की रात्रि 11 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि पर ये 16 जुलाई की सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो कर्क संक्रांति कहलाएगी।  इस बार मिथुन संक्रांति का वाहन हाथी है। इस कारण विद्वान और शिक्षित लोगों के लिए ये संक्रांति शुभ फल देने वाली रहेगी। इसके प्रभाव से धन और समृद्धि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में आने से ग्रहण तक पांच राशियां रहें सतर्क
विज्ञापन


सूर्य पूजा का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार मिथुन संक्रांति सौर माह के तीसरे महीने आषाढ़ में आती है। इस महीने वर्षा होती है और इस माह के देवता भी सूर्य होते हैं ऐसे में इस मिथुन संक्रांति के त्योहार का महत्व होता है। जो भी व्यक्ति संक्रांति के दिन सुबह जल्द उठकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाता है और पूजा पाठ करता है सूर्य देव उनको निरोगी रहने का आशीर्वाद देते हैं। जो भी व्यक्ति सूर्य के मिथुन संक्रांति पर लाल कपड़े, लाल चंदन, लाल फूल और तांबे के बर्तन का उपयोग कर सूर्य की पूजा करता है उसके घर में सुख और संपन्नता का वास होता है। पूजा के बाद इस दिन दान करने से हर मनोकामना पूरी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूर्य का राशि परिवर्तन: वृष से मिथुन राशि में होगा सूर्य की प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर शुभ-अशुभ असर

वेदों और पुराणों में सूर्य का महत्व
वैदिक काल से भगवान सूर्य की उपासना का उल्लेख मिलता है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा और ईश्वर का नेत्र बताया गया है। सूर्य को जीवन, स्वास्थ्य एवं शक्ति के देवता के रूप में मान्यता हैं। सूर्यदेव की कृपा से ही पृथ्वी पर जीवन बरकरार है। ऋषि-मुनियों ने उदय होते हुए सूर्य को ज्ञान रूपी ईश्वर बताते हुए सूर्य की साधना-आराधना को अत्यंत कल्याणकारी बताया है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य की उपासना शीघ्र ही फल देने वाली मानी गई है। जिनकी साधना स्वयं प्रभु श्री राम ने भी की थी। विदित हो कि प्रभु श्रीराम के पूर्वज भी सूर्यवंशी थे। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब भी सूर्य की उपासना करके ही कुष्ठ रोग दूर कर पाए थे। 

सूर्य की साधना का ज्योतिष में महत्व
शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्यदेव की साधना से अक्षय फल मिलता है। भगवान भास्कर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह और पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है। जीवन से जुड़े तमाम दुखों और रोग आदि को दूर करने के साथ-साथ जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें सूर्य साधना से लाभ होता हैं। पिता-पुत्र के संबंधों में विशेष लाभ के लिए सूर्य साधना पुत्र को करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed