फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mhaga Ganesh Jayanti 2020 importance

Ganesh Jayanti 2020: माघी गणेश जयंती आज, क्या है इस गणेश चतुर्थी का महत्व

Tue, 28 Jan 2020 12:40 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Mhaga Ganesh Jayanti 2020 importance
ganesh chaturthi 2020
हिंदू धर्म में माघ का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। माघ के महीने में माघी गणेश जयंती मनाई जाती है। माघी जयंती 28 जनवरी, मंगलवार को है। वैसे तो हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। मंगलवार के दिन पड़ने वाली गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।
विज्ञापन


Ganesh Jayanti 2020 importance
भगवान गणेश को संकटमोचक और विध्नहर्ता कहा जाता है। गणेश जयंती का व्रत करने से भगवान गणेश सभी तरह की मनोकामनाएं को पूरा कर देते हैं। कई जगहों पर माघ माह की गणेश चतुर्थी भगवान गणेश का जन्मदिन को तौर पर मनाया जाता है। माघ के महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को महाराष्ट्र में बड़े ही उत्साह के साथ गणेश जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की भीड़ होती है।
विज्ञापन


गणेश जयंती को माघ शुक्ल चतुर्थी( magha shukla chaturthi), तिलकुंड चतुर्थी( tilkind chaturthi)और वरद चतुर्थी (varad chaturthi)कहा जाता है।  वरद चतुर्थी व्रत करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। चतुर्थी व्रत में भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजा-विधि Ganesh Jayanti 2020 puja vidhi

इस दिन व्रतधारी लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखें।
पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
गणेश जी को लाल सिंदूर से तिलक करें।
तिल से बनी चीजों से गणेश जी को भोग लगाएं। 
गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।
पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
पान सुपारी अर्पित करें।
व्रत रखने वाले लोग सायंकाल में संकष्टी गणेश चतुर्थी की कथा पढ़ें या सुनें और दूसरो को भी सुनाएं।

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed