फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   matrinavi shradh tithi

आज सुहागन स्त्रियों को भोजन करवाएं, घर आएगी सुख समृद्धि

Sat, 28 Sep 2013 08:27 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 28 Sep 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
matrinavi shradh tithi
आज श्राद्ध पक्ष की नवमी तिथि है। इसे शास्त्रों में मातृनवमी का नाम दिया गया है। परिवार में जिन महिलाओं की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए यह तिथि उत्तम मानी गई। पुराणों में बताया गया है कि प्राण त्याग करने के बाद महिलाएं भी पुरूष रूप को धारण कर लेती हैं और पितरों में शामिल हो जाती हैं।
विज्ञापन


पण्डित मुरली झा बताते हैं कि, पितर देवताओं के समान प्रभावशाली होते हैं। कुण्डली में ग्रह नक्षत्र अनुकूल भी बैठे हों तब भी पितृगणों के नाराज होने पर ग्रह शुभ फल नहीं दे पाते हैं। जो महिलाएं मृत्यु के बाद पितर बन जाती हैं वह मातृनवमी के दिन अपने परिवार जनों के बीच आती हैं।
विज्ञापन


माता एवं पितरों के नाम से जो व्यक्ति इस दिन ब्राह्मणों एवं सुहागन स्त्रियों को भोजन करवाते हैं उन पर पितर प्रसन्न होते हैं। यह अपने संतान और परिजनों पर प्रसन्न होकर इन्हें समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इससे देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती और ग्रह नक्षत्र भी अनुकूल फल प्रदान करते हैं। विशेष तौर पर राहु केतु से संबंधित ग्रहों का कुप्रभाव दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत जिनके घर में मातृनवमी के दिन सुहागन स्त्रियों एवं ब्राह्मणों को भोजन नहीं करवाया जाता है। उनके पितर नाराज और दु:खी होकर कष्ट एवं रोग का शाप देते हैं जिससे सुख समृद्धि में बाधा आती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री भी दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed