{"_id":"b3899cfe2ac4301aff35862927637655","slug":"margi-shani-pushya-nakshatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि को खुश करने के लिए उत्तम है यह शनिवार","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शनि को खुश करने के लिए उत्तम है यह शनिवार
टीम डिजिटल
Updated Fri, 22 Nov 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि महाराज को खुश करने के लिए 23 नवंबर का दिन बड़ा ही उत्तम है। इस दिन शुभ संयोग यह है कि शनिवार है और पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि को माना गया है।
विज्ञापन
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं इस शुभ स्थिति में शनि महाराज की पूजा करना विशेष फलदायी होगा। एक शुभ सयोग यह भी है कि शनि महाराज इस दिन उदित हो रहे हैं। इससे शनि महाराज का बल बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
जिन लोगों की शनि की दशा चल रही है या जिनकी कुण्डली में शनि प्रतिकूल स्थिति में बैठे हैं उन्हें शनिवार की शाम शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। शनि देव का तिल और सरसो का तेल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
विज्ञापन
जिन लोगों के लिए संध्या के समय शनि की पूजा करना संभव नहीं हो वह किसी गरीब अथवा सफाईकर्मी को दान दे सकते हैं। बुजुर्गों को कंबल या काला वस्त्र दान करना भी शुभ फलदायी होगा।