फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mangalwar ke Upay totke do these remedies on tuesday to please Hanumanji, it fulfill your wish

Mangalwar ke Upay: मंगलवार को अगर कर लेंगे हनुमान जी के ये आसान उपाय, पूरी होगी मनोकामना

Mon, 06 Dec 2021 12:45 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 12:45 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप मंगलवार को करते हैं तो हनुमान जी को प्रसन्न कर आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं, यहां तक कि आपको राजयोग भी प्राप्त हो सकता है।  इन उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है।आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले हनुमानजी के उपाय-
 

विज्ञापन
Mangalwar ke Upay totke do these remedies on tuesday to please Hanumanji, it fulfill your wish
हनुमान जयंती

विस्तार

हनुमान जी के भक्तों के लिए मंगलवार का दिन विशेष माना जाता है। कहते हैं इस दिन महाबली बजरंगबली की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।  इस दिन यदि आप कुछ उपाय अपनाते हैं तो आप जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप मंगलवार को करते हैं तो हनुमान जी को प्रसन्न कर आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं, यहां तक कि आपको राजयोग भी प्राप्त हो सकता है।  इन उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है।आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले हनुमानजी के उपाय-

विज्ञापन
  • मंगलवार के दिन बजरंगबली को केसर के सिंदूर के घी से भोग लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होंगे।
  • यदि आप मंगलवार को हनुमान मंदिर जाते हैं तो वहां जाकर राम नाम का जाप करें। ऐसा करने से हनुमान जी आने वाले संकट को दूर करेंगे।
  • विज्ञापन
  • यदि संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें और गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी  को चोला चढ़ाएं, इसके अलावा इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा बनी रहेगी। 
  • मंगलवार को राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें और भोग स्वरूप हनुमान जी को गुड़ और चने अर्पित करें। 
  • मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष का पत्ता लाएं और उसे गंगाजल से धोएं। इस पत्ते पर लाल रंग पेन से अपनी इच्छा लिख कर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है। 
  • यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में घूम रही हैं तो हनुमान जी को पां का बीड़ा चढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी। 
  • धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। 
  • यदि आपको बुरे सपने आते हैं तो मंगलवार के दिन पैरों में फिटकरी रखें और पैरों से हटाने के बाद फिटकरी को किसी सूनसान स्थान पर फेंक दें। 
  • मंगलवार को भगवान हनुमान के सामने बैठ कर श्री राम चन्द्र के किसी भी एक मंत्र का इच्छानुसार जप करें। जब तक इच्छा पूर्ण न हो, हर मंगलवार को इस उपाय को करें। 

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed