फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   male give birth child

तब मर्द को होता था मासिक धर्म, देते थे संतान को जन्म

Thu, 13 Jun 2013 10:47 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
male give birth child

रजस्वला होना और संतान को जन्म देना महिलाओं का क्षेत्र है लेकिन एक समय ऐसा था जब महिलाएं नहीं पुरूष रजस्वला हुआ करते थे और इन्हीं से संतान उत्पन्न होती थी। इस बात को पढ़कर आप हैरान होंगे लेकिन अगर आप सृष्टि के आरंभ में हुई कुछ घटनाओं पर गौर करें तो इस सत्य को स्वीकार करने में आपको कठिनाई नहीं होगी।

विज्ञापन


पुराणों में कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ में सबसे पहले त्रिदेव प्रकट हुए। त्रिदेवों में भगवान विष्णु ने अपनी नाभि से ब्रह्मा जी को उत्पन्न किया। ये भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने ही अपने अंगूठे से गंगा को भी उत्पन्न किया।
विज्ञापन


भगवान विष्णु ने सृष्टि के विकास का काम ब्रह्मा जी को सौंपा और ब्रह्मा जी ने अपने योग बल से आठ संतानों को जन्म दिया। इनमें सात सप्तऋषि हुए और आठवें नारद मुनि हुए। लेकिन ब्रह्मा जी जिस विधि से संतान उत्पन्न कर रहे थे उससे सृष्टि के विकास में काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु और शिव से कहा कि अन्य विधि अपनाएं जिससे सृष्टि का विकास तेजी से हो सके। ब्रह्मा जी की ये परेशानी समझकर भगवान शिव अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुआ और संसार में नारी स्वरूप का आगमन हुआ। भगवान शिव ने ब्रह्मा जी से कहा कि वो स्त्री पुरूष के समागम से मैथुनी सृष्टि का विकास करें।

लेकिन इसके लिए जरूरी था कि स्त्री रजस्वला हों। हालांकि इससे पहले तक भगवान रजस्वला होते थे। एक दिन पार्वती ने भगवान शिव से कहा कि पुरूषों के कपड़ों पर लाल-लाल छींटे होते हैं वह बड़े अच्छे लगते हैं। पार्वती जी हठ करने लगी कि उन्हें भी ऐसे वस्त्र चाहिए।


भगवान शिव ने पार्वती को काफी समझाया लेकिन जब पार्वती नहीं मानी तब भगवान शिव ने पार्वती को वरदान दे दिया कि अब से पुरूष नहीं महिलाएं रजस्वला होगी। इसके बाद से स्त्री रजस्वला होने लगी और संतान उत्पन्न करने का अधिकार भी इन्हें मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed