फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   lucky flower sprituality

आपके आस पास मौजूद यह फूल, किस्मत बदल सकते हैं

Sat, 11 Jan 2014 04:44 PM IST
Updated Sat, 11 Jan 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
lucky flower sprituality
भगवान ने फूलों को इसलिए नहीं बनाया है कि वह खिले और अगले दिन मुरझाकर खत्म हो जाए। फूल इसलिए भी नहीं हैं कि आप उन्हें भगवान के ऊपर चढ़ाकर अगले दिन निर्माल बनाकर फेंक दें।
विज्ञापन


फूलों में भी बड़ी चमत्कारी शक्तियां होती हैं जो आपकी किस्मत बदल सकती है।

ग्रह दोषों को दूर करता है यह फूल

lucky flower sprituality

भगवान श्री कृष्ण को जो फूल सबसे पसंद है वह है वैजयंती। कई कथाओं में उल्लेख मिलता है कि भगवान श्री कृष्ण वैजयंती की माला धारण किए रहते हैं।

इस माला के अपमान के कारण इन्द्र से लक्ष्मी रुठ गई और देवराज इन्द्र को दर दर भटकना पड़ा। वैजयंती फूल के विषय में कहा गया है कि यह बहुत ही सौभाग्यशाली वृक्ष होता है।

इसके बीजों की माला धारण करने से ग्रह दोषों से बचाव होता है। मंत्र साधना में भी इसकी माला बहुत ही लाभप्रद मानी जाती है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में वैजयंती के बीजों की माला धारण करना बहुत ही शुभ फलदायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी माता का प्रिय फूल

lucky flower sprituality

लक्ष्मी माता को सबसे अधिक प्रिय कमल पुष्प है। शास्त्रों के अनुसार कमल पुष्प पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इसके बीजों की माला जिसे कमल गट्टे की माला के नाम से जाना जाता है धारण करता है उस पर सदैव लक्ष्मी की कृपा रहती है।

अक्षय तृतीया, दीपावली, अक्षय नवमी के दिन इस माला से कनकधारा स्तोत्र का जप करने वाले को धन लाभ के अवसर मिलते रहते हैं। इस माला को धारण करने वाला शत्रुओं पर विजयी होता है।

विज्ञापन

शनि सताए तो यह फूल बचाए

lucky flower sprituality

शनि महाराज को खुश करना हो या विष्णु भगवान की कृपा पानी होनी तो एक ही फूल से दोनों काम संभव है। हम जिस फूल की बात कर रहे हैं उसकी तुलना मां दुर्गा के आंखों से की जाती है। नीले रंग के इस फूल का नाम है अपराजिता।

शनिवार के दिन इस फूल से पीपल की पूजा करें और शनि महाराज को अर्पित करें तो शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। भगवान विष्णु को भी नीले रंग का अपराजित प्रिय है। जबकि सफेद अपराजित भगवान शिव का प्रिय होने के कारण शिव जी को चढ़ाया जाता है।

मां दुर्गा का प्रिय पुष्य

lucky flower sprituality

शक्ति की देवी मां दुर्गा को सबसे प्रिय है पुष्प है गुड़हल। लाल रंग का यह फूल हनुमान जी और मंगल ग्रह की शांति में भी कारगर होता है। नवरात्र के दिनों में गुड़हल के फूल से पूजा और इसकी माला दुर्गा माता को अर्पित करने से ग्रहों के विपरीत प्रभाव से बचाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed