{"_id":"014a51df0382e897f7873ad28a76d3a8","slug":"last-sawan-sombar-shiv-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव को प्रसन्न करने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शिव को प्रसन्न करने का आज आखिरी दिन
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
भगवान शिव को सबसे प्रिय है सावन मास। इसमें भी सावन का सोमवार शिव को अतिप्रिय है। इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करता है भगवान शिव की कृपा उस पर बनी रहती है।
विज्ञापन
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। कल सावन समाप्त हो जाएगा और भाद्र मास आरंभ हो जाएगा। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने का आज अंतिम दिन है क्योंकि आज है सावन मास का अंतिम सोमवार।
विज्ञापन
अपार धन प्राप्ति के लिए करें ऐसे शिवलिंग की पूजा
विज्ञापन
आज का सोमवार इसलिए भी खास है क्योंकि आज आधे दिन तक त्रयोदशी तिथि है इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो रही है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को प्रिय है और चतुर्दशी गणेश जी को। ऐसे में आज शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से भगवान शिव और गणेश दोनों की कृपा मिल सकती है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज आयुष्मान योग एवं सौभाग्य योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। आर्थिक परेशानियों में कमी आती है तथा जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।