फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know your fate through cap

ग्रह नक्षत्र नहीं यहां टोपी करती है भाग्य का फैसला

Thu, 08 Aug 2013 09:22 AM IST
रामपुर बुशहर/इंटरनेट डेस्क
रामपुर बुशहर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
know your fate through cap

देवभूमि हिमाचल में आज भी सदियों से ऐसी परंपराएं चल रही हैं जिन्हें लोग इस युग में भी अपनाए हुए हैं। किन्नौर में अपना भाग्य आजमाने के लिए अजीबोगरीब टोटके का चलन है। यहां भाग्य का फैसला टोपी करती है। यूला कंडा में श्रीकृष्ण मंदिर के साथ बहती झील में टोली डाली जाती है।

विज्ञापन


अगर टोपी तैरती हुई दूसरे छोर तक पहुंच जाती है तो समझो आपकी मनोकामना पूरी। भाग्य आपका साथ देगा। यहां सिर्फ किन्नौर ही नहीं बल्कि शिमला और अन्य जिलों के लोग भी अपना भाग्य आजमाने के लिए आते हैं। यहां पहुंचने पर पर्यटक भी अपने आप को नहीं रोक पाते और टोपी से भाग्य जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

 
हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शरीक होने वाले सैकड़ों लोग नहर में टोपियां प्रवाहित करके अपने अच्छे-बुरे भविष्य के बारे में जानते हैं। समुद्रतल से 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यूला कंडा जन्माष्टमी उत्सव का इतिहास बुशहर रियासत से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा केहरी सिंह के समय इस उत्सव को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। उस समय छोटे स्तर पर मनाए जाने वाले इस उत्सव को भले आज जिला स्तरीय का दर्जा मिल चुका है, लेकिन मेले को मनाने की परंपरा आज भी सदियों पुरानी है।


यूला कंडा में विद्यमान पवित्र झील के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडवों ने वनवास के समय किया था। उसके बाद झील के बीच कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसमें हर धर्म के लोग दर्शन करते सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed