फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know about last village of india mana

भारत का है यह आखिरी गांव, यहां आने मात्र से ही सुधर जाती है आर्थिक स्थिति

Wed, 19 Apr 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- writtenby: किरण सिंह
amarujala.com- writtenby: किरण सिंह Updated Wed, 19 Apr 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
know about last village of india mana
भारत का आखिरी गांव माणा

आर्थिक रूप से परेशान रहने वाले लोगों के लिए भारत का यह आखिरी गांव किसी चमत्कारी जगह से कम नही हैं। ऐसा माना जाता है यहां भगवान शिव की ऐसी महिमा है कि यहां जो भी आता है उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है। यह गांव है माणा। माणा गांव उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित है जो बद्रीनाथ में करीब तीन किमी की दूर है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक ऐसा मंदिर जहां होती है महादेव के अंगूठे की पूजा,  जानें क्या है यहां का रहस्य
विज्ञापन


भक्त के नाम पर रखा गांव का नाम

भारत व तिब्बत सीमा स्थित इस गांव का नाम भगवाना शिव के भक्त मणिभद्र देव के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि यह गांव श्राप मुक्त है और जो भी इस गांव में आता है कि वह व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

know about last village of india mana
भीम पुल

सबसे पहले नजर आती है गणेश गुफा

समुद्र तल से करीब 3 हजार फुट ऊंचाई  पर बसे इस गांव में कई ऐतिहासिक स्थान है। गांव के जाते ही सबसे पहले गणेश गुफा और उसके व्यास गुफा नजर आती है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान गणेश वेदों की रचना कर रहे थे तो सरस्वती नदी अपने पूरे वेग में बहने के कारण शोर कर रही थी। ऐसे में गणेश जी ने कहा कि वे शोर कम करें, क्योंकि उन्हें कार्य में व्यवधान हो रहा है, लेकिन सरस्वती नदी नहीं मानी। इस बात से नाराज भगवान गणेश ने श्राप दिया कि इससे आगे वह किसी को नहीं दिखेगी। इसी वजह से सरस्वती नदी कुछ दूरी पर जाकर अलकनंदा में मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- चिड़िया को डालें इस तरह का अनाज, स्थाई रूप में मिलेगा लाभ

ऐसे बना भीम पुल

सरस्वती नदी पर ऊंपर भीम पुल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि जब पांडव स्वर्ग को जा रहे थे तो सरस्वती नदी से किनारे मांगा, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिला। ऐसे में महाबली भीम ने दो बड़ी शिलाएं उठाकर इसके  ऊपर रख दी, जिससे इस पुल का निर्माण हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed