फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kinnar kailash tirth yatra

जहां पर अर्जुन और भगवन शिव के बीच हुआ था युद्घ

Fri, 24 Jan 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
kinnar kailash tirth yatra

महाभारत में एक कथा है कि युद्घ में विजय पाने के लिए श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करो और उनसे पशुपतास्त्र प्राप्त करो। पशुपतास्त्र मिल जाने से सारे दिव्यास्त्र मिल जाएंगे।

विज्ञापन


पशुपतास्त्र पाने के लिए अर्जुन तपस्या करने निकल पड़ते हैं। मान्यता है कि अर्जुन ने हिमाचल की किन्नर कैलाश पर्वत पर तपस्या की। उन दिनों इसका नाम इन्द्रकील पर्वत हुआ करता था।
विज्ञापन


अर्जुन की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव एक भील के रुप में प्रकट हुए। अर्जुन भगवान शिव को पहचान नहीं पाए और इनके बीच युद्घ आरंभ हो गया। लेकिन जल्दी ही अर्जुन को समझ आ गया कि उनसे युद्घ करने वाले स्वयं महादेव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने भगवान शिव से हार मान ली और स्तुति करने लगे। इससे खुश होकर शिव अपने वास्तविक रुप में प्रकट हो गए और अर्जुन को पशुपतास्त्र देकर अन्तर्धान हो गए।

किन्नर कैलाश को दूसरा कैलाश भी कहा जाता है क्योंकि इस पर्वत श्रृंखला के सिरे पर करीब साठ फुट ऊंचा पत्थर का शिवलिंग बना है। जिसके दर्शन किन्नौर घाटी और कल्पानगर से किए जा सकते हैं।


इस शिवलिंग की खूबी यह है कि यह दिन में कई बार यह रंग बदलता है। सूर्योदय से पूर्व सफेद होता है, सूर्योदय होने पर पीला, दोपहर में लाल और शाम में काला दिखता है।

मान्यता है कि इस शिवलिंग की स्थापना अज्ञातवास के दौरान पाण्डवों ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed