फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Karwa Chauth 2022 Fasting Rules How To Keep Karva Chauth Fast During Periods Or Menstruation In Hindi

Karwa Chauth 2022: पीरियड्स के दौरान रखना है करवाचौथ व्रत, तो पूजा के लिए इन नियमों का करें पालन

Thu, 13 Oct 2022 04:04 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Oct 2022 04:04 PM IST
सार

Period Mein Karwa Chauth Ki Puja Kaise Karen: सनातन धर्म में मानव जीवन के कल्याण के लिए कई व्रत बताए गए हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार इन व्रतों में नियम, संयम और पवित्र आचरण का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Fasting Rules How To Keep Karva Chauth Fast During Periods Or Menstruation In Hindi
पीरियड्स में ऐसे करें करवा चौथ व्रत का पालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2022 Fasting Rules During Periods: सनातन धर्म में मानव जीवन के कल्याण के लिए कई व्रत बताए गए हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार इन व्रतों में नियम, संयम और पवित्र आचरण का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। प्रत्येक व्रत को पूरी पवित्रता के साथ करना चाहिए। खास तौर पर स्त्रियों के लिए कहा जाता है कि मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए। साथ ही भगवान और किसी भी पूजा सामग्री को भी नहीं छूना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जब महिलाओं का समझ नहीं आता कि वो क्या करें। 14 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत है। ये व्रत साल में एक बार आता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत का साल भर इंतजार करती हैं। ऐसे में यदि पीरियड्स शुरू हो जाएं तो महिलाएं ये सोच कर परेशान हो जाती हैं कि पूजा करें या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में पूजा कैसे की जाए...

विज्ञापन


Karwa Chauth Vrat 2022: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता
विज्ञापन


पीरियड्स में करवा चौथ व्रत कैसे करें?
यदि करवा चौथ व्रत या पूजा-पाठ के दौरान पीरियड्स शुरू हो जाएं तो ऐसे में महिलाओं को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। 
इस दौरान मानसिक रूप से करवा माता की आस्था करनी चाहिए। 
व्रती महिलाएं इस दिन पूजा-पाठ के दौरान दूर बैठकर किसी अन्य व्यक्ति से पूजा करवा सकती हैं। 
ध्यान रहे कि इस दौरान पूजा-पाठ के सामान को नहीं छूना चाहिए। 
पीरियड्स के दौरान आप मन में मंत्रों का जाप कर सकती हैं। 

पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ क्यों नहीं करना चाहिए ?
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि मासिक धर्म के समय महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का संचार अधिक होता है। इस ऊर्जा को भगवान भी नहीं सहन कर सकते हैं। इसलिए पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ की मनाही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Karwa Chauth 2022 Date: कब है करवा चौथ व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed