फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   interesting facts of cobra

सांपों की ये बातें जानकर हैरान रह जाएंगे

Sun, 11 Aug 2013 08:23 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
interesting facts of cobra

सांपों को देखकर भला किसे डर नहीं लगता है फिर भी सांप हमेशा से रोमांच का विषय रहा है। इनसी जुड़ी कहानियों को लोग बड़े ही चाव से सुनते हैं लेकिन हम आपको कहानी नहीं इनसी जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


सर्पनी का गर्भधारण
भविष्य पुराण में नागों के पिता कश्यप मुनि कहते हैं। नागों के प्रजनन का समय ज्येष्ठ और आषाढ़ मास होता है। इन दिनों नाग मैथुन करते हैं और वर्षा ऋतु के चार महीने तक सार्पिनी गर्भ धारण करती है। कार्तिक का महीना प्रसव काल होता है इन दिनों गर्भवती नागिन दो सौ चालीस अंडे देती है।
विज्ञापन


नाग अपने अंडों को स्वयं खा जाता है। ईश्वरीय कृपा से जो अंडे बच जाते हैं उनसे सांप का वंश आगे बढ़ता है। सोने के समान आभा वाले अंडे से नाग का जन्म होता है। लंबी रेखाओं से युक्त अंडों से नागिन उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध की कटोरी से नागिन हुई प्रसन्न


पुराण के अनुसार नागों में भी नपुंसक पैदा होते हैं। इनके बारे में बताया गया है कि ललिमा युक्त अंडे से जन्म लेने वाले नाग नपुंसक होते हैं। अंडे से बाहर आने के केवल सात दिन बाद इनका रंग काला हो जाता है। अंडे से बाहर आने के 21 दिन बाद विषदंत आ जाते हैं और 25 दिन बाद नागों में किसी के प्राण छीनने की क्षमता आ जाती है।

सांप की आयु
नाग दीर्घायु होते हैं। अगर यह अकाल मृत्यु से बच जाए तो 120 वर्ष तक जीवित रह सकते है। जो सांप समय से पहले जन्म ले लेते हैं उनका विष मंद होता है और आयु भी कम होती है।

नाग भय से मुक्ति के लिए करें यह उपाय

सांप के विषैले दांत
मनुष्य की तरह सांप के भी बत्तीस दांत होते हैं। इनके चार विषैले दाढ़ होते हैं जिनके नाम हैं मकरी, कराली, कालरात्री और यमदूती। सांप जब किसी को काटकर पूरा विष उगल देता है तब पेट के बल उलट जाता है। इस प्रकार से सांप जिसे काट लेता है उसका जीवित बचना बड़ा कठिन होता है।


सांप के पैर

क्या आपने सांपों के पैर देखें हैं, आपका जवाब होगा नहीं। सांप के तो पैर होते ही नहीं। लेकिन सच यह है कि सांप के दो सौ चालीस सूक्ष्म पैर होते हैं इसलिए दिखाई नहीं देते। चलते समय यह पैर बाहर निकल आते हैं अन्य समय शरीर में प्रविष्ट कर जाते हैं।

नाग को मारने पर नागिन लेती है बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed