फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   how to happy pitri in pitri paksha

श्राद्घ पक्ष में नहीं करें ऐसी गलती पितर देंगे शाप

Thu, 11 Sep 2014 02:43 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
how to happy pitri in pitri paksha

श्राद्घ पक्ष चल रहा है और इन दिनों विभिन्न लोकों में गए पितर धरती पर आए हुए हैं। 23 सितंबर को सर्वपितृ श्राद्घ है। इसदिन सभी पितरों का श्राद्घ होगा इसके बाद जो पितर जिस लोक से आए हुए हैं वापस अपने लोक में चले जाएंगे। तब तक आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए वरना पितरों से आशीर्वाद मिलने की बजाय शाप मिल सकता है।

विज्ञापन


पितरों का शाप देवताओं से भी अधिक कष्टकारी होता है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन


बनते काम अचानक से बिगड़ जाते हैं और बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका एक बड़ा कारण पितरों की नाराजगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने वाले काम करें और ऐसी कोई गलती नहीं करें जिनसे पितर नाराज होकर आपके शाप दें।

मैथुन एवं कामुक प्रवृतियों से बचें

how to happy pitri in pitri paksha

पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्घ और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।


क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें।

शास्त्रों में बताया गया है कि मनुष्य को श्राद्घ पक्ष में मैथुन एवं कामुक प्रवृतियों से बचना चाहिए। क्योंकि आप जो कुछ भी करते हैं वह सब पितृगण देख रहे होते हैं। अगर आपका व्यवहार और आचरण ठीक नहीं लगा तो पितृगण आपसे कुपित हो सकते हैं।

हर दिन करें यह काम

how to happy pitri in pitri paksha

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि पितरों को अन्न जल की प्राप्ति उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए अन्न जल से होती है। इसलिए पूरे वर्ष जब आप सूर्य को जल देने के साथ पितरों को याद करते हुए अंगूठे के सहारे पानी धरती पर गिराएं इससे यह जल पितरों को प्राप्त हो जाता है।

अगर आप पूरे साल नहीं भी कर पाएं तो पितृपक्ष में ऐसा जरुर करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा भी उल्लेख मिलता है कि स्नान करते समय संतान के शरीर से जो जल भूमि पर गिरता है उससे भी पितृ तृप्त होते हैं इसलिए स्नान करते समय भी भगवान के साथ पितरों का ध्यान जरुर करना चाहिए।

एक काम यह भी करें कि इन दिनों जो भी भोजन बनाएं उनमें से एक हिस्सा निकालकर गाय या कुत्ते को खिला दें अथवा किसी सुनसान स्थान में रख आएं। आपके इतना काम करने से पितर अत्यंत प्रसन्न हो जाएंगे।

भूलकर भी नहीं करें ऐसी गलती

how to happy pitri in pitri paksha

श्राद्घपक्ष के दौरान आपके घर अगर कोई अतिथि आ जाए तो उसे प्रसन्नता पूर्वक भोजन कराएं। भिखारी और अनजाना व्यक्ति भी अन्न जल की चाहत लिए आपके घर आए तो उसका निरादर नहीं करें बल्कि उन्हें श्रद्घापूर्वक भोजन और जल दें।

ऐसा इसलिए क्योंकि शास्त्रों का मत है कि श्राद्घ पक्ष में पितर कई बार जीव-जंतु या मनुष्य के रुप में अपने परिजनों के घर पहुंचते हैं। अगर उस समय उन्हें अन्न जल नहीं मिला और वह नाराज होकर चले गए तो समझ लीजिए आपके बुरे दिन आने वाले हैं।

आपकी जितनी श्रद्घा और सामर्थ्य हो उस अनुसार आप दान और ब्राह्मण भोजन करवा सकते हैं। इस काम को करने से पितर बहुत प्रसन्न होते हैं। जो ऐसा करता है उस पर पूरे साल पितरों की कृपा बनी रहती है।

कुत्ते बिल्ली और गाय के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करें

how to happy pitri in pitri paksha

आमतौर कुत्ते, बिल्लियों एवं गाय को पशु मानकर लोग उन पर डंडे बरसा देते हैं या दुत्कार कर भागा देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपने व्यवहार पर संयम रखें और पूरे श्राद्घ पक्ष में कुत्ते, बिल्लियों एवं गाय को मारने की गलती नहीं करें।

शास्त्रों में कई ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जब पितृपक्ष में पितृगण इन पशुओं के रुप में अपने परिजनों से अन्न जल मांगने पहुंचे। लेकिन अन्न जल मिलने की बजाय इन्हें पिटकर भगा दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि पितृगण क्रोधित होकर शाप दे गए और उनसे देवी लक्ष्मी रुठकर चली गई।

इसलिए इस पूरे श्राद्घ पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

पढ़ें,क्यों मरते समय किसी व्यक्ति की आंखें उलट जाती है?


पढ़ें,इस तरह खुद ही जान सकते हैं कि आप नर्क जाएंगे या स्वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed