फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guru Gobind Singh Jayanti 2020, 2 January

Guru Gobind Singh Ji Jayanti 2020: एक महान योद्धा और कवि थे सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह

Fri, 03 Jan 2020 07:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 03 Jan 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti 2020, 2 January
guru gobind singh

आज सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती है। वे सिख धर्म के अंतिम गुरु थे। सिख धर्म में गुरु गोविंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया। वे सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ। वहीं 7 अक्टूबर, 1708 वे नांदेड साहिब में दिव्य ज्योति में लीन हो गए। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में...

विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti 2020, 2 January
guru gobind singh

गुरु गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ एक निर्भयी योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उन्होंने मुगलों से धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती पर आप उनके प्रेरणादायी उपदेशों को पढ़ सकते हैं। उन्होंने के द्वारा कई रचनाएं भी लिखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti 2020, 2 January
guru gobind singh

सिखों के पांच ककार धारण करने का आदेश 
सिखों के लिए 5 चीजें- बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोबिंद सिंह ने ही दिया था। इन चीजों को 'पांच ककार' कहा जाता है, जिन्हें धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है।

विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti 2020, 2 January
गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में शामिल लोग - फोटो : amar ujala

गुरु गोबिंद सिंह के जीवन से मिलती है ये प्रेरणा 
गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, चाहे परिस्थितियां कितनी भी बुरी क्यों न हो। हमेशा अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए काम करते रहना चाहिए। आप हमेशा कुछ नया सीखते रहेंगे, तो आप में सकरात्मकता का संचार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed