फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   god sri krishna suffering from cold

ठाकुरजी को भी लग रही है सर्दी, ताप रहे सिगड़ी

Wed, 26 Dec 2012 11:30 AM IST
वृंदावन/ब्यूरो।
वृंदावन/ब्यूरो। Updated Wed, 26 Dec 2012 11:30 AM IST
विज्ञापन
god sri krishna suffering from cold
ठाकुर जी
विज्ञापन
यानी भगवान श्री कृष्ण को पृथ्वी पर सशरीर उपस्थित देवता माना जाता है। मान्यता है श्री कृष्ण आज भी पृथ्वी पर विराजमान हैं। इसलिए इनकी भक्ति और सेवा उसी प्रकार से की जाती है जैसे एक महापुरूष की होती है। मनुष्य को दैनिक जीवन में जिस प्रकार से भोजन, वस्त्र, बिछावन की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार से ठाकुर जी को भी इनकी आवश्यकता होती है।

ठाकुर जी को गर्मी के मौसम में गर्मी लगती है और सर्दी की ठिठुरन से यह भी कांपते हैं। इसलिए मौसम के अनुरूप इनकी सेवा और भक्ति का तरीका बदल जाता है। गर्मी के मौसम में ताप से बचाने के लिए इन्हें चंदन का लेप लगाया जाता है तो सर्दी में सिगड़ी (अंगीठी) जलाकर शरीर में गर्माहट दी जाती है। ठाकुर जी आराम से सो सकें इसके लिए इन्हें रजाई एवं गद्दे की भी जरूरत पड़ती है। भगवान की इन जरूरतों का उनके भक्त पूरा ख्याल रखते हैं। इसका प्रमाण इन दिनों वृंदावन में दिख रहा है।

वृंदावन के सेवाकुंज मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, श्याम सुंदर, गोपीनाथ मंदिर, यशोदानंद, रंगजी, गोकुलानंद एवं राधिका प्रियावल्लभ मंदिर में इन दिनों अंगीठी जलाकर प्रभु को सर्दी से बचाने के उपाय किये जा रहे हैं। सर्दी बढ़ने की वजह से यहां ठाकुर जी के श्री विग्रहों की सेवा-पूजा पद्धति में भी बदलाव आ गया है। भगवान के शयन के लिए रजाई एवं गद्दे की व्यवस्था की गयी है।

सेवायत ब्रजानंद गोस्वमी, मनोज गोस्वामी, राजीव गोस्वामी, विष्णु वल्लभ गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी बताते हैं कि ठाकुर जी को सर्दी से बचाने के उपाय पौष से माघ मास तक चलता है। इस दौरान भगवान को प्रसाद स्वरूप शरीर में गर्माहट पैदा करने वाले व्यंजन और भोग सामग्री अर्पित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed