{"_id":"248f5ee68f212a2471ff91cbc47cff44","slug":"ganesh-avtar-in-kalyug","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुग में होगा गणेश का अवतार, करेंगे घोड़े की सवारी ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
कलयुग में होगा गणेश का अवतार, करेंगे घोड़े की सवारी
राकेश झा/टीम डिजिटल
Updated Mon, 09 Sep 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराणों के अनुसार कलियुग के अंत में भगवान का कल्कि अवतार होने वाला है। लेकिन कलयुग में भगवान विष्णु अकेले नहीं आएंगे उनके साथ विघ्नहर्ता गणेश जी का भी अवतार होगा। जिस प्रकार कल्कि भगवान देवदत्त नाम के घोड़े पर सवार होकर पाप का नाश करेंगें।
विज्ञापन
उसी प्रकार गणेश जी भी नीले रंग के घोड़े पर सवार होकर पापियों का विनाश करेंगे और सतयुग की नई शुरूआत होगी। गणेश पुराण में गणेश जी के इस अवतार का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस पुराण में भगवान शिव ने पार्वती से कहा है कि कलयुग के अंत में भगवान गणेश चारभुजा से युक्त होकर अवतार लेंगे।
विज्ञापन
यहां लिखकर लाएं मनोकामना, गणेश जी पूरी करेंगे कामना
इस अवतार में गणेश जी का नाम धूम्रवर्ण एवं शूर्पकर्ण होगा। भगवान के हाथों में खड्ग होगा। अपनी इच्छा से गणेश जी सेना और अस्त्र-शस्त्र उत्पन्न करेंगे। पापियों के बढ़ते मनोबल और धर्म की हानि से गणपति के नेत्रों में क्रोध भरा रहेगा। पापियों को नष्ट करने के लिए शूर्पकर्ण आंखों से अग्नि की वर्षा करेंगे।
विज्ञापन
उबटन से बन गए भगवान, किया ब्रह्मा विष्णु को चित
पापियों का नाश करने के बाद जब गणेश जी का क्रोध शांत होगा तब अधर्मियों के डर से पर्वत की कंदराओं में छुपे हुए संतजनों को भगवान गणेश आशीर्वाद देंगे और उनके हाथों में धर्म की पुनःस्थापना का काम सौंपेंगे। इस तरह फिर से सतयुग का आरंभ गणेश जी के हाथों से होगा।
साप्ताहिक राशिफल 9 से 16 सितम्बर तक