{"_id":"5e9992448ebc3e772431c4c1","slug":"daily-puja-items-list-keep-these-things-in-the-temple-of-house-for-pleasant-atmosphere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के मंदिर में रखें ये चीजें, सुखद रहेगा वातावरण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
घर के मंदिर में रखें ये चीजें, सुखद रहेगा वातावरण
Sat, 18 Apr 2020 01:31 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
puja
- फोटो : puja
घर के मंदिर में हम नित्य पूजा करते हैं। नियम से दीप, धूप जलाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। हर व्यक्ति को नित्य नियम से घर के पूजा घर में पूजा करनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन चीजों के बारे में जिनका घर के मंदिर में होना अतिआवश्यक होता है। आइए, जानते हैं, उन चीजों के बारे में...
एक लोटे में जल
- घर के मंदिर में एक लोटे में जल भरकर रखना चाहिए। अगर संभव हो तो लोटा तांबे का रखें और जल में तुलसी डालकर रखें। पूजा के बाद इस जल को परिवार के सभी सदस्यों को दें, उसके बाद फिर से नया साफ जल भरकर रख देना चाहिए।
diwali
- फोटो : diwali
चंदन
- अगर संभव हो तो घर के मंदिर में चंदन अवश्य रखें। चंदन शांति व शीतलता प्रदान करता है। चंदन की मनमोहक खुशबू से घर में सकारात्मकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षत
- अक्षत, यानी की चावल के दाने। घर के मंदिर में अक्षत भी होने चाहिए, ये संपन्नता का प्रतीक होते हैं।
विज्ञापन
पुष्प
- घर के मंदिर में देवी-देवताओं के समक्ष फूल अर्पित करने चाहिए। पूजा घर में फूल का होना शुभ होता है।