फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chaturdashi tithi shradh importance

चतुर्दशी के दिन श्राद्ध करें, पितरों को मिलेगी शांति

Sat, 13 Oct 2012 12:51 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Oct 2012 12:51 PM IST
विज्ञापन
chaturdashi tithi shradh importance
श्राद्ध पक्ष चल रहा
विज्ञापन
है और इन दिनों पितरों की आत्मा की शांति के लिए लोग श्राद्ध कर्म कर रहे हैं। शास्त्रों का नियम है कि जिस तिथि को व्यक्ति मृत्यु हुई है पितृ पक्ष के दौरान आने वाली उसी तिथि में मृत व्यक्ति का श्राद्ध करना चाहिए।

इस दिन श्राद्ध करने से मृत व्यक्ति की आत्मा को उसके लिए किया गया श्राद्ध का अंश प्राप्त हो जाता है। लेकिन जिस व्यक्ति की अकाल मृत्यु होती है उसकी आत्मा को आसानी से शांति नहीं मिलती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए श्राद्ध का विशेष दिन निर्धारित किया गया है।

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु दुर्घटना में, विष से अथवा शस्त्र से हुई है उनका श्राद्ध चतुर्दशी के दिन करना चाहिए। इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी 14 तारीख को है। इस दिन अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती। शास्त्र यह भी कहता है कि अकाल मृत्यु प्राप्त व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन भगवत् कथा का पाठ भी करना चाहिए। इससे अशांत आत्मा की मन की बेचैनी दूर होती है। 

माना जाता है कि जिनकी अकाल मृत्यु होती है उनकी आत्मा अपनी निर्धारित आयु तक भटकती रहती है। अपने परिजनों से बिछड़ने का दुःख इन्हें हमेशा सताता है। बिहार के गया धाम एवं बद्रीनाथ के पास ब्रह्मकपाली में श्राद्ध करने से अकाल मृत्यु प्राप्त व्यक्ति की आत्मा को तत्काल उस जीवन से मुक्ति मिल जाती है और सद्गति प्राप्त होती है। मान्यता है कि अकाल मृत्यु प्राप्त व्यक्ति की आत्मा की शांति नहीं होने पर वह परिवार के सदस्यों को परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed