फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   brij dham tirth importance in sawan

इन चार महीनों में बढ़ जाता है ब्रजधाम का महत्व

Mon, 05 Aug 2013 08:39 AM IST
मथुरा/अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
brij dham tirth importance in sawan

चातुर्मास में ब्रज का सर्वाधिक धार्मिक महत्व है। इन चार महीनों में सारे देवतीर्थ ब्रज में वास करते हैं। देवताओं के ब्रज में रहने के चलते मांगलिक कार्य रुक जाते हैं और धार्मिक आयोजनों की बहार रहती है। ब्रज में श्रावण मास का हिंडोला इसी का अंग हैं। इसमें ठाकुर जी हिंडोले में झूलते हैं।

विज्ञापन


मान्यता है कि एक बार भगवान विष्णु ने प्रयागराज को सभी तीर्थों का राजा घोषित कर दिया था। इस पर उनको घमंड हो गया और वे खुद को सर्वोपरि मानने लगे। नारद जी तीर्थराज के पास गए और बोले कि आपको तीर्थराज बना तो दिया है लेकिन आप वास्तव में तीर्थराज नहीं हैं। इस पर तीर्थराज ने सारे तीर्थ देवतीर्थों को अपने यहां आमंत्रित किया। बुलाने पर सारे देवतीर्थ इकट्ठा हुए लेकिन ब्रज से कोई देवतीर्थ नहीं गया।
विज्ञापन


इस पर तीर्थराज नाराज हो गए और उन्होंने ब्रज पर सभी तीर्थों को लेकर आक्रमण कर दिया। तीर्थराज को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद तीर्थराज सभी तीर्थों को लेकर भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा के पास गए और आप बीती सुनाई। इस पर भगवान विष्णु ने बताया कि ब्रज पर आक्रमण करने वाले की हार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज तो हमारा घर है और तुमने हमारे घर पर चढ़ाई की है। इसके पश्चाताप भगवान विष्णु ने सभी देव तीर्थों को चार माह तक ब्रज में रहकर पश्चाताप करने का आदेश दिया। तभी से सारे देव तीर्थ ब्रज में देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठानी एकादशी तक ब्रज में वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed