फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   braj bhoomi krishna taj bibi tomb

जोधा नहीं अकबर की इस पत्नी को कृष्ण ने दिए थे दर्शन

Sat, 23 Nov 2013 04:51 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 23 Nov 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
braj bhoomi krishna taj bibi tomb

अकबर की पत्नी जोधाबाई के बारे में आपने काफी सुना और पढ़ा होगा लेकिन शायद ही कभी अकबर की उस पत्नी के बारे सुना होगा जो थी तो मुसलमान लेकिन कृष्ण की ऐसी दीवानी कि स्वयं गोपाल को इन्हें दर्शन देने के लिए आना पड़ा।

विज्ञापन


अकबर की इस पत्नी का नाम था ताज बीबी। इनकी समाधि आज भी ब्रजभूमि की रमन रेती से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और कृष्ण भक्ति की गाथा कह रही है। इनके विषय में कथा है कि एक बार इन्होंने मौलवियों, मुल्लाओं और अपने इमाम से पूछा कि क्या अल्लाह का दीदार हो सकता है।
विज्ञापन


सभी ने उत्तर दिया हां हो सकता है। इनका उत्तर जानकर ताज बीबी काबाशरीफ की यात्रा पर चल पड़ीं। मार्ग में एक पड़ाव ब्रज में पड़ा। घंटे घड़ियालों की अवाज सुनकर ताज बीबी ने लोगों से पूछा कि यह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


taj bibi tombदीवान ने कहा यहां कुछ लोगों का छोटा खुदा रहता है। ताज ने आग्रह किया कि वह छोटा खुदा से मिलकर ही आगे चलेंगी। जैसे ही मंदिर में प्रवेश करना चाहा, पंडों ने उन्हें रोक दिया। ताज वहीं बैठकर गाने लगीं। कहते हैं ताज की भक्ति से प्रसन्न होकर श्री कृष्ण ने इन्हें साक्षात दर्शन देकर कृतार्थ किया।

ताज बीबी गोस्वामी विट्ठलनाथ जी की सेविका बन गईं। इन्होंने कृष्ण की भक्ति में कविताएं, छंद और धमार लिखे जो आज भी पुष्टिमार्गीय मंदिरों में गाए जाते हैं।


पुरातत्व विभाग की उपेक्षाओं के कारण इनकी समाधि आज विराने में कांटों के वन से घिरा हुआ गुमनाम पड़ा है। जब आप ब्रजभूमि की यात्रा पर जाएं तो कृष्ण की भक्त ताज बीबी की समाधि के भी दर्शन करें, ताकि कृष्ण की यह भक्त गुमनामी में खो न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed