अगस्त मासिक राशिफल 2020: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, किसके लिए शुभ
{"_id":"5f27c12289ff3c5040068901","slug":"bhadrapada-month-start-from-4-august-worship-of-lord-ganesha-and-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार अगस्त से भादों का महीना आरंभ,भाद्रपद में गणेश आराधना से बनेंगे सभी काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चार अगस्त से भादों का महीना आरंभ,भाद्रपद में गणेश आराधना से बनेंगे सभी काम
Tue, 04 Aug 2020 06:27 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020: भादों माह में गणेश को अत्यंत प्रिय लगने वाली वर्षा भी अपने चरम पर होती है पृथ्वी जलमग्न रहती है।
Trending Videos
ganesh chaturthi 2020
- शास्त्र कहते हैं कि, 'कलौ चंडी विनायकौ' अर्थात- कलयुग में माँ चंडी और गणेश की पूजा का महत्व सर्वाधिक और अतिशीघ्र फलदायी रहेगा। पंच महाभूतों में गणेश जी जल तत्व प्रधान हैं इसीलिए रस, जिह्वा और गीलापन, जलतत्व की प्रधानता पर गणेश जी का वास है।
ganesh chaturthi 2020
- भादों माह में गणेश को अत्यंत प्रिय लगने वाली वर्षा भी अपने चरम पर होती है पृथ्वी जलमग्न रहती है। इसी माह में रूद्र और ब्रह्मा ने ही गणेश को गणपति के पद पर आसीन किया था। अप्रसन्नता पर कर्मो में बिघ्न डालने का कार्य भी उन्हें ही सौंप दिया था। गणेश जी आप से प्रसन्न हैं या अप्रसन्न, इसका ठीक प्रकार से निर्णय भादों माह में ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020
- इस माह पूजा में मन न लगना, कार्य भागदौड के बाद भी न होना, विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन न लगना, अशांत रहना प्रमुख संकेत है कि गणपति आप से रूठे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गणपति जिससे रूठते हैं उन्हें रात्रिकाल में सोते समय स्वप्न में जल में डूबना, बाढ़ देखना, सिर मुड़ाये मनुष्यों तथा गेरुआ वस्त्र धारण किये हुए पुरुषों को देखता है। गिद्ध, बहेलिया, चांडाल, गदहों और ऊंटो के बीच अपने आप को बैठा हुआ पाता है। प्राणी हर समय डरा-डरा सा रहता है मानो शत्रु उसका पीछा कर रहा हो। अपने आप को असहज और असहाय सा मानने लगता है बुद्धि सही तरह से निर्णय लेने में अक्षम रहती है।
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020
- इस माह में स्वास्थ्य संबंधी अनेकों बीमारियों का भय रहता है इसलिए आयुर्वेद शास्त्र में इस माह में खान-पान के विषय में भी सावधान रहने की सलाह देता है। भादों माह सनातन धर्म के अनेकों व्रतों, पर्वों, और उत्सवों का माह हैं जिनमें श्री गणेश चतुर्थी व्रत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अजा एकादशी, कुशग्रहणी अमावस्या, हरितालिका व्रत तथा सूर्य देव की आराधना का पर्व प्रमुख है।