फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ayodhya dispute 84 kosh parikrama

84 कोस में फैला है मोक्ष का रास्ता

Fri, 23 Aug 2013 12:08 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya dispute 84 kosh parikrama

भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या बाबरी मस्जिद ढ़ांचा के गिराए जाने के बाद से विवादों में है और अब एक नया विवाद 84 कोस की परिक्रमा के लेकर खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने 25 अगस्त से 84 कोस की परिक्रमा का प्रस्ताव रखा है। यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी और बस्ती, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा होते हुए 13 सितम्बर को यह यात्रा अयोध्या में पूरी होगी।

विज्ञापन


संघ और राज्य सरकार इस यात्रा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यात्रा के लिए आने वाले साधु-संतों को पकड़कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। जबकि 84 कोसी यात्रा में साधु-संतों की अटूट आस्था है। संतों का मानना है कि जिस प्रकार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से पुण्य की प्राप्ति है उसी 84 कोस की परिक्रमा करने से मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


धार्मिक विषयों के जानकर पंडित जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि बनारस के पंच कोसी की परिक्रमा करने से शिव लोक में स्थान प्राप्त होता है। गोवर्धन के सप्त कोसी की परिक्रमा से गोलोक और अयोध्या के 84 कोसी की परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अयोध्या की परिक्रमा 84 किलोमीटर की इसलिए है क्योंकि भगवान श्री राम कौशल देश के राजा थे जिसकी सीमा 84 कोस में फैली थी और अयोध्या इसकी राजधानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम के जीवन काल में ही संतों ने 84 कोस की परिक्रमा की शुरुआत की थी। वैसे तो नियम है कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर बैसाख नवमी तक यह परिक्रमा चलती है। लेकिन श्रद्घालु भक्त कभी भी कौशल राज्य की पवित्र भूमि की परिक्रमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed