{"_id":"68076f024d4df60ef3021f6d","slug":"astrology-tips-follow-these-6-easy-astrological-remedies-to-get-wealth-know-all-the-details-inside-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Astro Tips: धन प्राप्ति के लिए करें ये 6 आसान ज्योतिषीय उपाय, माता लक्ष्मी खूब बरसाएंगी अपनी कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Astro Tips: धन प्राप्ति के लिए करें ये 6 आसान ज्योतिषीय उपाय, माता लक्ष्मी खूब बरसाएंगी अपनी कृपा
Tue, 22 Apr 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:09 PM IST
सार
Money increase Tips: तो आज की इस खबर में हम आपको उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की खूब बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय इंसान दिन-रात मेहनत करता है सिर्फ पैसों के लिए ताकि वह अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे सके और उनकी सारी इच्छाओं को भी पूरा कर सके। हर कोई चाहता है कि उसके पास अच्छा पैसा हो, घर में सुख-शांति बनी रहे और कभी भी पैसों की कमी न हो। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो अगर सही तरीके से किए जाएं, तो घर में धन आने के रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की खूब बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं।
श्री सूक्त का करें पाठ
हर सुबह साफ जल से स्नान कर के साफ वस्त्र पहनकर लक्ष्मी माता की तस्वीर या मूर्ति के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर शुक्रवार के दिन यह पाठ करने से मां लक्ष्मी जल्दी खुश होती हैं और धन की बरकत होती है। आप इस अचूक उपाय को आजमा सकते हैं।
तुलसी के पौधे के सामने जलाएं दीपक
रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाएं जिसमें घी हो। यह छोटा-सा काम घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और दरिद्रता यानी गरीबी को दूर करता है। यह उपाय आप आसानी से और रोजाना कर सकते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को जरूर रखें व्रत
गुरुवार के दिन व्रत रखने की परंपरा भी बहुत पुरानी है। इस दिन पीले कपड़े पहनें, केले के पेड़ की पूजा करें और भगवान बृहस्पति को याद करें। इससे भाग्य मजबूत होता है और पैसा आने के योग बनते हैं।
कुबेर यंत्र भी कर सकते हैं स्थापित
धन के देवता कुबेर माने जाते हैं। आप अपने घर या दुकान में कुबेर यंत्र रख सकते हैं और रोज़ उसकी पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ सकती है और पैसे की बचत भी हो सकती है।
शनिदेव को करें दान
शनिवार के दिन कुछ चीजें दान करने से भी फायदा होता है। जैसे, काले तिल, सरसों का तेल या लोहे से बनी कोई चीज किसी जरूरतमंद को देना। इससे शनि देव खुश होते हैं और धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
धन लक्ष्मी स्तोत्र का करें पाठ
अगर आप हर दिन धन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें तो भी बहुत फायदा हो सकता है। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में धन की कमी नहीं रहती। इन उपायों को सच्चे मन से और नियमित रूप से किया जाए तो जरूर लाभ होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।