फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   anant chaturdashi 2020 ganpati visarjan date and what is the method visarjan

Ganpati Visarjan 2020: जानें कब है बप्पा को विदा करने का दिन और पूरी विधि

Mon, 24 Aug 2020 01:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 24 Aug 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
anant chaturdashi 2020 ganpati visarjan date and what is the method visarjan
गणपति विसर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। इस दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है, इसबार यह तिथि 1 सितंबर को पड़ रही है। गणेश चतुर्थी से लेकर दस दिनों तक बप्पा का पूजन किया जाता है और ग्याहरवें दिन पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा का विसर्जन किया जाता है।

विज्ञापन


"गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ अगले बरस जल्दी आने की कामना की जाती है। जिस तरह से गणपति जी को विधि-विधान से स्थापित किया जाता है उसी तरह से बप्पा को पूरे विधि-विधान से विसर्जित करना चाहिए, इससे आपको गणेश जी की पूरी कृपा प्राप्त होती है। जानते हैं बप्पा को विसर्जित करने की पूरी विधि..  
विज्ञापन

 

वैसे तो अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है लेकिन कुछ लोग 5, 7, 9 दिनों में भी विसर्जन करते हैं.इसलिए जितने दिन तक बप्पा को अपने घर स्थापित करने का संकल्प आपने लिया हो उसी तिथि को बप्पा का विसर्जन करें। भगवान गणेश के विसर्जन वाले दिन भी बप्पा की विधि पूर्वक पूजा करें जैसे प्रतिदिन करते हैं। बप्पा को भोग अर्पित करें। 
उसके बाद एक लकड़ी का साफ-सुथरा पाटा लेकर उस पर गंगाजल डालकर पवित्र कर दें। उस पाटे पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं, उस पर अक्षत अर्पित करें और लाल या पीले रंग का कपड़ा पाटे पर बिछाएं। कपड़े के चारों कोनों पर पूजा की सुपारी रखें, गुलाब के फूलों और पंखुड़ियों को पाटे पर बिखेर दें। गणेश जी के जयकारों के साथ सावधानी से गणेश जी की प्रतिमा को उठाकर पाटे पर रखें, और साथ में गणेश जी के प्रिय मोदक, फल, फूल कुमकुम और वस्त्र, आदि भी रखें।  

एक कपड़े में चावल, गेहूं और पंचमेवा लेकर उसकी पोटली बना लें और साथ में  बांधे दक्षिणा भी रखें, इस पोटली को एक छोटी सी लकड़ी की छड़ी में बांध दें। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे भगवान गणेश को विसर्जन के लिए ले जाते समय रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। 

जिस स्थान पर बप्पा का विसर्जन करना है, वहां पहुंचकर सर्वप्रथम कपूर जलाकर आरती करें। गणेश जी के समक्ष प्रार्थना करते हुए उनसे आशीर्वाद लें और बप्पा से क्षमा मांगे और खुशी-खुशी जयकारों के साथ बप्पा को विदा कर दें। गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करते समय ऐसे ही पानी में नहीं डालना चाहिए। उन्हें बहुत सम्मान के साथ धीरे-धीर विसर्जित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed