फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan purnima 2026 date snan daan shubh muhurat puja vidhi and sawan purnima upay

28 अगस्त को सावन पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और उपाय

Wed, 26 Aug 2026 07:49 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Aug 2026 07:49 PM IST
सार

हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार श्रावण पूर्णिमा  28 सितंबर को है। इसमें दान, स्नान और पूजा का विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
sawan purnima 2026 date snan daan shubh muhurat puja vidhi and sawan purnima upay
सावन पूर्णिमा व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव, माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ स्नान, दान और व्रत रखने का खास महत्व होता है। सावन पूर्णिमा पर पूजा-पाठ और दान करने से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन स्नान और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस तिथि पर दान-स्नान का शुभ मुहू्र्त और महत्व।
विज्ञापन


सावन पूर्णिमा 2026 तिथि
पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होगी, जो अगले दिन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर सावन पूर्णिमा का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सावन पूर्णिमा पर दान-स्नान का शुभ मुहूर्त 
सावन पूर्णिमा पर स्नान और दान करने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त ब्रह्रा मुहू्र्त में सुबह 4 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन पूर्णिमा पर आसान उपाय

भगवान शिव का जलाभिषेक
सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर गंगाजल और जल से अभिषेक करने से भवगान शिव की विशेष कृपा मिलती है। 

शिवलिंग पर बेलपत्र करें अर्पित 
सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र करें अर्पित, बेलपत्र अर्पित करते हुए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। 

जरूरतमंदों को दान करें
सावन पूर्णिमा पर अनाज, वस्त्र, फल को अपने सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करना शुभ माना जाता है। 

चंद्रमा को अर्घ्य दें
पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें, इससे सुख-शांति आएगी। 

शिवमंत्रों का जाप करें
सावन पूर्णिमा पर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। 108 बार शिवमंत्रों का जाप करें। 

रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed