फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Calendar 2025: शिवजी का प्रिय महीना सावन आज से शुरू, जानिए इस माह क्यों पूजे जाते हैं भोलेभंडारी ?

Fri, 11 Jul 2025 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Jul 2025 07:38 AM IST
सार

Sawan Calendar 2025: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय होता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है इस महीने में शिवजी की कृपा बहुत जल्दी मिलती है। इस बार सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है।

विज्ञापन
Sawan 2025 Start Date Importance And Significance of Shravan Month Puja Vidhi Sawan Festival Calendar Images O
Sawan Calendar 2025: शिव भक्ति और आराधना का महीना सावन - फोटो : Adobe Stock

Sawan Calendar 2025: आज से भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना जिसे श्रावण भी कहा जाता है, यह हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है। सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। यह माह भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है,जिसमें व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृंत्युजय जाप और कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं। इस वर्ष सावन सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। सावन के महीने में आने वाले सोमवार व्रत, प्रदोष और सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है और पूजा का पूरा फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक देवउठनी एकादशी तक यानी चार माह तक भगवान विष्णु को जो इस सृष्टि के पालनहार हैं वे क्षीर सागर में योग निद्रा में रहते हैं। इस दौरान भगवान शिव सृष्टि का संचालन संभालते हैं। इस कारण से सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना करने का महत्व होता है। आइए जानते हैं देवों के देव महादेव को सावन का महीना क्यों बहुत प्रिय होता है ? सावन के महीने का क्या है धार्मिक महत्व ? सावन में क्यों होती है शिव आराधना ? शिव पूजा विधि और इससे जुड़ी परंपराएं और कथाएं सबकुछ सावन कैलेंडर 2025 में।

Sawan 2025 Start Date Importance And Significance of Shravan Month Puja Vidhi Sawan Festival Calendar Images O
sawan 2025 - फोटो : adobe
Sawan 2025: सावन का महीना कब से कब तक
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है और यह 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिनों तक रहेगा। ऐसे में 30 दिनों तक लगातार शिव आराधना, भक्ति, साधना, पूजा, तप और धार्मिक अनुष्ठान के लिए विशेष फलदायी होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिव आराधना करने पर पूजा और तपस्या का फल कई गुना अधिक मिलता है। 

Sawan 2025: पहली बार रखने जा रहे हैं सावन सोमवार का व्रत ? यहां जानें इसके नियम


 
Sawan 2025 Start Date Importance And Significance of Shravan Month Puja Vidhi Sawan Festival Calendar Images O
sawan 2025 - फोटो : adobe
सावन सोमवार पर शुभ योग
सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह में पड़ने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व होता है। साल 2025 में सावन के महीने में कुल 4 सोमवार आएंगे। सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। इसमें भगवान शिव की विधिवत पूजा-आराधना और व्रत रखने का विधान होता है। इस बार सावन महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन के पहले सोमवार पर कई तरह के शुभ योग और ग्रहों के अच्छे योगों का निर्माण हो रहा है। 

Sawan 2025: पूरे सावन करें बस ये एक काम, महाकाल की बरसेगी विशेष कृपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Start Date Importance And Significance of Shravan Month Puja Vidhi Sawan Festival Calendar Images O
sawan 2025 - फोटो : adobe
सावन सोमवार 2025 की प्रमुख तिथियां
  • पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सावन सोमवार-  21 जुलाई 2025
  • तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई 2025
  • चौथा सावन सोमवार-  04 अगस्त 2025

Kawad Yatra 2025: पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा? जान लें जरूरी नियम और सामग्री

विज्ञापन
Sawan 2025 Start Date Importance And Significance of Shravan Month Puja Vidhi Sawan Festival Calendar Images O
sawan 2025 - फोटो : abobe
सावन माह 2025 के व्रत-त्योहार 

11 जुलाई- सावन माह प्रारंभ
12 जुलाई- जया पार्वती व्रत
14 जुलाई- सावन का पहला सोमवार व्रत, संकष्टी चतुर्थी
16 जुलाई- कर्क संक्रांति 
17 जुलाई- कालाष्टमी
21 जुलाई- सावन का दूसरा सोमवार, कामिका एकादशी
22 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत
23 जुलाई- सावन शिवरात्रि
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या
27 जुलाई- हरियाली तीज 
28 जुलाई- सावन का तीसरा सोमवार
29 जुलाई-  नाग पंचमी
31 जुलाई-  तुलसीदाज जयंती
04 अगस्त-  सावन का चौथा सोमवार
05 अगस्त-  श्रावण पुत्रदा एकादशी
06 अगस्त- प्रदोष व्रत
08 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत
09 अगस्त- रक्षाबंधन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed