फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami 2025 29 July Do these upay remedies to remove kaalsarp dosha in hindi

Nag Panchami 2025: नागपंचमी आज, कालसर्प योग से मुक्ति के लिए करें ये काम

Tue, 29 Jul 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 06:31 AM IST
सार

Kalsarp Dosh Nivaran: कालसर्प योग होने पर नाग पंचमी के व्रत, रुद्राभिषेक, नाग पूजन का विधान है। महादेव की उपासना से नाग देवता कालसर्प योग के शाप से मुक्त करते हैं।
 

विज्ञापन
Nag Panchami 2025 29 July Do these upay remedies to remove kaalsarp dosha in hindi
Nag Panchami 2025 - फोटो : amarujala

विस्तार

संपूर्णा आनंद

विज्ञापन


Nag Panchami Remedies: 
मान्यता है कि श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी को नागों की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। कहीं-कहीं यह कृष्ण पक्ष की पंचमी को भी मनाई जाती है। शास्त्र कहते हैं कि इस दिन की पूजा के प्रभाव से नागों का भय नहीं रहता। काल से संबंधित सारे दोषों का नाश होता है। कालसर्प दोष की शांति के लिए भी यह दिन शुभ है। इस दिन सर्प देवता की श्रद्धापूर्वक स्तुति करते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें-

"अनन्तम्, वासुकि, शेषा, पद्मनाभम्, चक्कबलम्, कर्कोतकम, तक्षकम्।"

वास्तव में, कालसर्प योग में जन्म लेने वाले जातक के जीवन का पूर्वार्द्ध अत्यंत कष्टों से भरा होता है, लेकिन उत्तरार्द्ध यानी 48 वर्ष की आयु के बाद उसे यश-कीर्ति मिलती है। ब्रह्मांड में 12 राशियां, नौ ग्रह और जन्म कुंडली के 12 भावों में ग्रह स्थिति आदि के कारण कालसर्प योग के प्रभावों को बांटा गया है। इस तरह कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं। इनका निवारण कराने से सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। किसी भी उपाय को कराने से पहले कालसर्प योग की स्थिति जरूर जान लें।

विज्ञापन

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी की पूजा में करें इन नियमों का पालन, जानें पूजा सामग्री और मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें पूजा:
कालसर्प योग का प्रभाव होने पर नाग पंचमी के व्रत, रुद्राभिषेक, नाग पूजन का विधान है। भगवान शिव की उपासना करने से नाग देवता कालसर्प योग के शाप से मुक्त करते हैं। शिव मंदिर में रुद्राक्ष माला से “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। शिवलिंग पर तांबे का सर्प चढ़ाएं और लोहा या चांदी का सर्प जोड़ा बनवाकर पूजा करें। इस दिन सात अनाज, काले तिल, नीला वस्त्र, नारियल, घोड़ा अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें। पितरों का आह्वान करें। नाग को नमन करते हुए प्रार्थना करें कि पितरों को मोक्ष मिले। फिर नदी या समुद्र में पूजा की सामग्री और सर्प जोड़ा विसर्जित करें। यदि किसी स्त्री की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह नागपंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 प्रदक्षिणा करे, उसकी मनोकामना पूरी होगी। इस दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।

Nag Panchami Katha: जानिए कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाने वाले पर्व नाग पंचमी की कथा और पूजन विधि
Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर भूलकर भी न करें लोहे का इस्तेमाल, हो सकती है परेशानी
Nag Panchami 2025 Wishes: नाग पंचमी पर दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

श्री नवनाग स्तोत्र

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलं
शन्खपालं ध्रूतराष्ट्रं च तक्षकं कालियं तथा
एतानि नव नामानि नागानाम च महात्मनं
सायमकाले पठेन्नीत्यं प्रातक्काले विशेषतः
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत
ll इति श्री नवनागस्त्रोत्रं सम्पूर्णं ll

नाग गायत्री मंत्र 
ॐ नव कुलाय विध्महे विषदन्ताय धी माहि तन्नो सर्प प्रचोदयात ll



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed